- Back to Home »
- Religion / Social »
- बोहरा समाज ने किया धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा कलश यात्रा का भव्य स्वागत,विराट कलश यात्रा में 51 हजार सनातनी महिलाएं सिर पर गंगाजल लेकर हुई शामिल...
बोहरा समाज ने किया धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा कलश यात्रा का भव्य स्वागत,विराट कलश यात्रा में 51 हजार सनातनी महिलाएं सिर पर गंगाजल लेकर हुई शामिल...
Posted by : achhiduniya
03 September 2023
बागेशवर धाम पीठाधीश्वर पंडित
धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन बारां की कृषि उपज मंडी परिसर
में तीन सितंबर यानी आज से चार सितंबर तक किया जाएगा। आयोजक आनंद गर्ग ने बताया
कथा में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशाल
पंडाल लगाया जा रहा है। दो हजार से अधिक कार्यकर्ताओ की टीम पूरे परिश्रम के साथ
इस आयोजन को भव्य बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि कथा स्थल के समीप
श्रद्धालुओं की सुविधा देखते हुए 40 स्थानों पर एलईडी परदे के द्वारा भी कार्यक्रम
का सीधा प्रसारण होगा। वहीं बारां ने ना भूतों ना भविष्यति की परिकल्पना के साथ
इतिहास रच दिया। 51
हजार सनातनी महिलाओं ने सिर पर गंगाजल कलश धारण किए।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के दो दिवसीय आगमन से पूर्व
कलश यात्रा के स्वागत के लिए जन सेलाब उमड़ पड़ा। शहर में हर व्यक्ति की जुबान पर
एक ही स्वर सुनाई दिया ना भूतों ओर ना भविष्यति। 1200 से अधिक राम भक्त और
बड़ी संख्या महिला राम सेविकाएं उमड़ते महिलाओं के ज्वार को व्यवस्थित करने में लगी
रहीं। 51
हजार से अधिक महिलाओं
का विशाल जन सैलाब जिसने भी देखा वो वहीं ठहर गया। भगवान हनुमान की आकर्षण और एक
दर्जन से अधिक धार्मिक झांकियों और सैंकड़ों की संख्या में भगवा ध्वज के साथ
ये विराट कलश यात्रा
निकाली गई।
कलश यात्रा के श्रीराम स्टेडियम से प्रारंभ से 3 किलोमीटर लंबे मार्ग पर
व्यापारिक सामाजिक ओर धार्मिक संस्थाओं ने इसका भव्य स्वागत किया. कलश यात्रा
मार्ग पर पूरी तरह फूल ही फूल दिखाई दिए। बोहरा समाज ने भी कलश यात्रा का भव्य
स्वागत किया। तीन किलोमीटर लम्बी कलश यात्रा का एक सिरा प्रारंभ स्थल और दूसरा सभा
स्थल तक था। ऐतिहासिक विराट कलश यात्रा मे कोटा से आए बाहुबली हनुमान को देखने के
लिए भी आमजन सड़कों पर जमा रहा।
.jpg)
.jpg)
.jpg)