Posted by : achhiduniya 03 September 2023

इंडिया गठबंधन की दो बैठकें हुई हैं। जिसमें पहली बैठक 23 जून को पटना में और दूसरी बैठक 18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई थी। मुंबई में विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की मीटिंग में 14 सदस्यीय समन्वय समिति गठित करने का फैसला लिया गया है। घटक दलों के नेताओं ने संकल्प लिया कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में जहां तक संभव होगा वहां तक मिलकर लड़ेंगे और बहुत जल्द सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा होगी। विपक्षी दलों ने साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर जनसभाएं आयोजित करने का भी संकल्प लिया। मुंबई में हुई इस अहम बैठक में 28 दलों के 60 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने मंथन किया। इस बैठक की 
मेजबानी शिवसेना [UBT] के नेतृत्व में एमवीए ने की। विपक्षी गठबंधन इंडिया की दो दिवसीय बैठक मुंबई में खत्म हो गई। इस बैठक में गठबंधन के नेताओं ने समन्वय समिति गठित करने के साथ कई अन्य अहम फैसले लिए,हालांकि इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नाराजगी जाहिर करने की भी खबर आई। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से नाराजगी जाहिर की और पूछा कि उन्होंने बिना कोई बात किए अडानी का मुद्दा क्यों उठाया। सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी चीफ ने कहा कि सबसे बातचीत जरूरी है, कांग्रेस अकेले अपना मुद्दा नहीं बना सकती है। इन दावों को तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने गलत बताया है।
सूत्रों का कहना है ममता बनर्जी सीट बंटवारे पर जल्द चर्चा चाहती हैं। बंगाल में लेफ्ट के रुख से उन्हें आपत्ति है,लेकिन अडानी को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही हैं वो बेबुनियाद है। एक दिन पहले ही टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इसमें सीट शेयरिंग समेत कई मसलों पर बात हुई। गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को पीसी कर ओसीसीआरपी की ओर से अडानी ग्रुप के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन कर गहन जांच कराई जानी चाहिए।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ भारतीय टैंकरों से नहीं ले रहे टोल', होर्मुज को लेकर ईरान ने इंडिया को दिया बड़ा भरोसा।@ मुसलमानों को गाय-भैंस समझती हैं ममता बनर्जी, दूध निकालकर फेंक देती हैं, ओवैसी से खास बातचीत।@ बिहार से गुजरात आना-जाना होगा आसान, पटना से अहमदाबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात।@ जब नाक के नीचे माफिया राज है, तो राज्य सरकार है ही क्यों? चंबल में अवैध उत्खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त।@ वन्यजीवों के लिए वरदान बना दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे, बिना किसी खतरे के जंगल में घूम रहे हैं जानवर।@ बंगाल SIR में हटाए गए वोटरों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत ने सुनवाई से किया इनकार।@ 19 राज्य और केंद्र मेरे खिलाफ', बंगाल चुनाव में CM ममता ने खेला अकेली vs सिस्टम का दांव!।@ हिमाचल के चंबा में भयानक लैंडस्लाइड, चंद सेकंड में दरक गई पहाड़ी बघेईगढ़- चांजू सड़क बंद।@ हम आने वाले चुनाव की आंधी से अंधे नहीं हो सकते,पश्चिम बंगाल SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त़ टिप्पाणी।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, बागपत-मुजफ्फरनगर समेत 6 जिलों को मिलेगी सुपरफास्ट रफ्तार।@ मयूरभंज में स्कूल का खाना खाने से 100 छात्र बीमार, उल्टी-दस्त से परेशान बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती।@ दिल्ली दंगा मामला-आरोपी उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका,ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग।@ नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा।@ लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, लैंड फॉर जॉब केस में FIR रद्द करने की याचिका ठुकराई।@ महिला आरक्षण तो बहाना है, मोदी सरकार को परिसीमन कराना है, सोनिया गांधी का आरोप।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -