Posted by : achhiduniya 24 September 2023

भारत बेशक इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन में बहुत आगे बढ़ चुका हो, लेकिन आज भी इन दोनों कंपोनेंट्स को दूसरे देशों से आयात ही करना पड़ता है। मदरबोर्ड की बात करें तो इंटेल, गीगाबाइट, एमएसआई, आसुस जैसी कई विदेशी कंपनियां हैं, जो कई दशकों से इस क्षेत्र में हैं, वहीं अगर मेमोरी मॉडल्स और चिप्स की बात की जाए तो सैमसंग, ह्यनिक्स, और माइक्रोन जैसी कंपनियों का इस क्षेत्र में एकछत्र राज है। हर साल करोड़ों लैपटॉप, डेस्कटॉप और सर्वर भारत में बिकते हैं, जिनमे मदरबोर्ड और मेमोरी मॉडल्स और चिप्स आयात करके लगाए जाते हैं। इस कारण एक तो हमारा आयात का आंकड़ा बहुत बढ़ जाता है, दूसरा हम इन कंपोनेंट्स के लिए दूसरे देशो या कंपनियों पर निर्भर रहते हैं,लेकिन अब यह स्थिति बदलने जा रही है,क्योंकि अब मेक इन इंडिया के अंतर्गत भारत की ही कंपनियों ने 

देश में ही मदरबोर्ड और मेमोरी चिप और मॉडल्स बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित सहस्र समूह का  सहस्र इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशंस, इसी वर्ष नवंबर में अपना पहला स्वदेशी कंप्यूटर मदरबोर्ड बाजार में लाने की योजना बना रहा है। इस समूह ने नवीनतम इंटेल 13वीं पीढ़ी के चिपसेट के प्रोसेसर को ध्यान में रखते हुए इस मदरबोर्ड को डिजाइन किया है और इसके हर प्रकार के परीक्षण भी हो चुके हैं। यह पहली भारतीय कंपनी हैं जिसने भारत में मदरबोर्ड को पूरी तरह से डिज़ाइन किया है। अब तक इन्हें या तो चीन या ताइवान में डिज़ाइन किया जा रहा था।
सहस्र सेमीकंडक्टर, भारतीय सरकार द्वारा चिप, इलेक्ट्रॉनिक घटकों और सेमीकंडक्टर्स (एसपीईसीएस) के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना का एक हिस्सा है, जिसके तहत यह पूंजीगत व्यय पर 25% सरकारी वित्तीय प्रोत्साहन के लिए पात्र भी हैं। यहां ख़ास बात यह है कि सहस्र के स्वदेशी मदरबोर्ड की कीमत उन विदेशी ब्रांडों की तुलना में 10-15% कम होगी जो वर्तमान में भारतीय कंपनियों द्वारा आयात किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त सहस्त्र ने स्वदेशी मदरबोर्ड को बेचने के लिए भारत में स्थित मूल उपकरण निर्माताओं ओईएम, एवं कई छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों के साथ अनुबंध कर लिए हैं,जो उनके उत्पादों को भारतीय बाजार में बेचने में उनकी सहायता करेंगे। इसी समूह की राजस्थान के भिवाड़ी में स्थित सहस्त्र सेमीकंडक्टर कंपनी अक्टूबर की शुरुआत से स्वदेशी मेमोरी चिप और मॉडल्स का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने वाली है। 
इस कंपनी ने भिवाड़ी जिले में अपनी सेमीकंडक्टर असेंबली, परीक्षण और पैकेजिंग सुविधा स्थापित की है, जिसमें यह डेस्कटॉप लैपटॉप के लिए मेमोरी चिप्स, चिप-ऑन-बोर्ड, और माइक्रो एसडी कार्ड्स आदि बनाएगी। यह कंपनी ना सिर्फ नवीनतम सेमीकंडक्टर का निर्माण करेगी, बल्कि इसके साथ ही आधुनिकतम तकनीक का उपयोग करते हुए उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर औद्योगिक IoT तक विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए चिप का उत्पादन भी करेगी, जो कंप्यूटर के अतिरिक्त अन्य कई प्रकार के उत्पादों में भी लगाई जा सकती है। यह कंपनी अपने निर्माण प्लांट के लिए अगले कुछ वर्षों में 600 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -