- Back to Home »
- Politics »
- “आप” PJ-CM मान बताए 50 हजार करोड़ कहां किए खर्च....SAD
Posted by : achhiduniya
23 September 2023
शिरोमणि
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने सीएम भगवंत मान को घेरते हुए मुखिया सुखबीर बादल की तरफ से 50 हजार करोड़ के कर्ज के
हिसाब पर ट्वीट
कर लिखा कि पंजाब मांगे जवाब। भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य पर
50000 करोड़ रुपए का कर्ज बढ़ा
दिया है। ये कर्ज किस पर खर्च किया? फसल
मुआवजा भुगतान नहीं किया गया। बाढ़ मुआवजा भुगतान नहीं किया गया। महिलाओं को 1000 रुपये/माह भुगतान नहीं। बुजुर्गों को संशोधित
पेंशन भुगतान नहीं किया गया। नवविवाहित लड़कियों को शगुन भुगतान नहीं। बेरोजगारी भत्ता भुगतान
नहीं हुआ। भगत पूरन सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना बंद। निःशुल्क
तीरथ यात्रा
योजना बंद। छात्राओं को निःशुल्क साइकिल नहीं दी गई। जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क बर्तन- नहीं दिये गये। आटा दाल योजना कार्ड हटा
दिए गए। सेवा
केंद्र बंद। सुविधा केंद्र बंद। नई सड़कें/फ्लाईओवर बुनियादी ढांचा निर्माण नहीं हुआ।
सुखबीर
बादल ने ट्वीट में आगे लिखा कि तो, क्या
लोगों का पैसा केवल आत्म-प्रचार और दिल्ली बॉस के हवाई यात्रा और होटल बिलों का
भुगतान करने पर खर्च किया गया था? आपको बता दें कि राज्यपाल
पुरोहित ने आप सरकार से 50 हजार करोड़ रुपये के कर्ज का
हिसाब मांगा गया है। राज्यपाल के पत्र के
अनुसार ये कर्ज आप सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान लिया है।
.jpg)
.jpg)