- Back to Home »
- State News »
- MP- CM शिवराज सिंह का चुनावी दाव अविवाहित बहनों को लाडली बहना योजना के तहत 1250 से तीन हजार देने का ऐलान...
MP- CM शिवराज सिंह का चुनावी दाव अविवाहित बहनों को लाडली बहना योजना के तहत 1250 से तीन हजार देने का ऐलान...
Posted by : achhiduniya
23 September 2023
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और बड़ी
घोषणा की है। उन्होंने ये घोषणा प्रदेश की कुंवारी बहनों के लिए की है। उन्होंने
लाडली बहना योजना का दायरा एक बार फिर बढा दिया है। चौहान ने शुक्रवार को जबलपुर
में अपने जन आशीर्वाद कार्यक्रम में घोषणा कि अब मध्यप्रदेश की 21 वर्ष से अधिक अविवाहित
बहनों को भी लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा। सीएम सिंह ने जबलपुर में ऐलान किया
कि,लाडली बहनों,अब 21 वर्ष से अधिक आयु की
अविवाहित बहनों को भी
लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा। ऐसी बहनें, जो 21 वर्ष से अधिक हैं और
अविवाहित हैं, उनके नाम भी लाड़ली बहना योजना में जोड़े जाएंगे। सीएम ने आगे कहा किया कि
अब उनके (लाडली बहनों के) नाम जोड़ने के लिए जल्दी अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने
कहा कि हमने प्रदेश की बहनों के खाते में पहले एक हजार डालें, अब 1250 डाले जा रहे हैं। उन्होंने
आगे कहा कि ये रकम आगे बढ़कर तीन हजार हो जाएगी।
.jpg)
.jpg)
.jpg)