Posted by : achhiduniya 14 October 2023

पिंपरी चिंचवड़ के एसीपी सतीश माने ने कहा,क्या कोई पुलिस विभाग में काम करते हुए ऐसे ऑनलाइन गेम में भाग ले सकता है? क्या यह नियमों का पालन करता है? क्या यह गेम कानूनी है? क्या कोई इस तरह से प्राप्त धन के बारे में मीडिया में बात कर सकता है? क्या यह सब नियमों के तहत है? इस सबकी जांच की जाएगी। डीसीपी स्वप्ना गोरे को जांच दी गई है और रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। ड्रीम 11 विभिन्न खेलों के लिए एक फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, यह भारत का पहला गेमिंग स्टार्टअप है, जिसकी वैल्‍यू 1 अरब डॉलर (करीब ₹ 7,535 करोड़ रुपये) से अधिक है। फैंटेसी गेमिंग और जुए की समानता के कारण इसे अतीत में कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। कंपनी की स्थापना 2008 में हुई थी और जिसका अब 11 करोड़ से अधिक यूजर्स का 
आधार है। कंपनी का कहना है कि उसके प्लेटफार्म पर लगाए गए दांव कौशल के खेल हैं, जुआ/सट्टेबाजी के समान नहीं हैं। गौरतलब है की पिंपरी चिंचवड पुलिस कमिशनरेट के सब इंस्‍पेक्‍टर सोमनाथ जेंडे ने लोकप्रिय ऑनलाइन फैंटेसी गेमिंग एप ड्रीम 11 पर डेढ़ करोड़ रुपये की राशि जीती है। सोमनाथ जेंडे को उनके अकाउंट में पैसे मिलने शुरू हो गए थे। हालांकि उनकी यह खुशी बहुत ही कम समय के लिए रही। उन्‍हें अब पूछताछ का सामना करना पड़ रहा है। 





मुख्य सवाल यह पूछा जा रहा है कि क्या पुलिस सेवा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने इस तरह के खेल में भाग लिया? जेंडे ने कहा, 1.5 करोड़ रुपये को लेकर मुझे लगा कि कोई पैसा नहीं मिलेगा, लेकिन कल 2 लाख रुपये का लेनदेन होने के साथ ही उन्होंने इसमें से 60,000 रुपये काट लिए। मेरे खाते में एक लाख चालीस हजार रुपये आए हैं। पुलिसकर्मी का कहना है कि वह इस पैसे का उपयोग अपने घर का लोन चुकाने में करेगा। शेष आधी राशि की एफडी करवाएगा और इससे प्राप्त ब्याज का उपयोग अपने बच्चों की शिक्षा के लिए करेगा।  सुप्रीम कोर्ट के वकील हिमांशु शेखर ने कहा,फैंटेसी लीग को हमारे देश में अदालतों द्वारा मान्यता दी गई है, ये जीएसटी और टैक्स के दायरे में भी आते हैं। इसलिए उनकी वैधता के बारे में कोई संदेह नहीं बचा है। सुप्रीम कोर्ट के वकील ने कहा,ऐसे तीन-चार मामले थे जो विभिन्न उच्च न्यायालयों में आए थे और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिए थे। इसलिए यह तय हो गया है कि फैंटेसी गेम्‍स कौशल के खेल हैं और कौशल के खेल हमारे देश में कानूनी हैं। इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -