Posted by : achhiduniya 10 October 2023

छत्तीसगढ़ सरकार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा, गरुवा घूरवा बारी के योजना के तहत करोड़ों रुपए खर्च कर रही है,लेकिन शहर का गुरूनाला जिसके लगभग 22 एकड़ में अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है, उसे मुक्त नहीं करा पा रही है। इस अवैध कब्जे के कारण बरसात में यहां के रहवासियों के घर में पानी घुसता है। अवैध प्लाटिंग का ये मामला दो वर्ष पहले सामने आया था, लेकिन पिछले दो साल से जांच अधूरी है। राजस्व विभाग के अमले ने उस जमीन की 20 साल पुरानी सर्च डिटेल खंगालने का दावा किया था,लेकिन दो 
साल बीतने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी। गुरूनाला का मूल स्वरूप भुईयां साफ्टवेयर में डिजिटल नक्शे की जरिये आसानी से देखा जा सकता है, लेकिन भू-माफियाओं ने वर्तमान में नाला में अवैध कब्जा कर घर बना लिया है। जिससे नाला का मूल स्वरूप ही बदल गया है। वहीं इस पूरे मामले की शिकायत कांग्रेस नेता विजय वैष्णव ने कलेक्टर से लेकर मंत्री तक की थी, जिसको संज्ञान में लेते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच करने के लिए टीम गठित की गई है और जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया है।
शिकायत में बताया गया है कि शहर से 200 करोड़ की लगभग 25 एकड़ सरकारी जमीन गायब है। इसमें गुरूनाला के आसपास जो निजी भूमि है उनके खसरे भी शामिल है। अवैध कब्जा करने वालो ने गुरूनाला के 22.59 एकड़ जमीन पर कालोनी बसा ली है। लगभग 50 से अधिक अवैध मकानों को तोड़ने का फरमान भी जारी हो चुका है,लेकिन रसूखदारों के आगे सब मूक बन रहे है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भागीरथ का POCSO केस में सरेंडर, तेलंगाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।@ दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, एविएशन फ्यूल पर VAT 25% से घटाकर 7% किया।@ NEET-UG 2026 बायोलॉजी पेपर लीक मामले की मास्टरमाइंड बॉटनी टीचर गिरफ्तार।@ आम लोगों के लिए अदालतों को चौबीसों घंटे काम करने की जरूरत: CJI @ बंगाल में भंग हुआ ममता सरकार का बनाया पुलिस कल्याण बोर्ड, 7 दिन में CM शुभेंदु अधिकारी के 7 बड़े फैसले।@ पहले कोरोना, अब युद्ध और ऊर्जा संकट,नहीं सुधरे हालात तो दशकों की उपलब्धि मिट जाएगी- पीएम मोदी।@ परिवार में तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार और चौथे पर 40 हजार मिलेंगे, आंध्र प्रदेश सरकार का ऐलान। @ फर्जी GST कंपनियों का जाल-EOW की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का खेल उजागर,8 आरोपी गिरफ्तार।@ भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट जाकर वक्त बर्बाद ना करे मुसलमान पक्ष, मुस्लिम स्कॉलर। @ दिल्ली में IPL पास स्कैम में DDCA का एक बड़ा अफसर शामिल, बुक माई शो जैसे नामी ऐप भी शक के घेरे में।@ बवाल के बाद NTA में बड़ा बदलाव, दो नए जॉइंट सेक्रेटरी और जॉइंट डायरेक्टर्स किए गए नियुक्त।@ ऊर्जा संकट के बीच बीजेपी का राष्ट्रव्यापी अभियान- पीएम मोदी की अपील पर शुरू हुआ मेरा भारत-मेरा योगदान अभियान।@ प्रयागराज की टोंस नदी में नहाने की बना रहे थे रील, 2 बच्चों समेत 3 की मौत, एक को मछुआरों ने बचाया।@ यूपी पुलिस में रीलबाजों पर एक्शन की तैयारी, डीजीपी मुख्यालय का कड़ा आदेश।@ बिहार को अदाणी ग्रुप की बड़ी सौगात, शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा नेत्र उपचार नेटवर्क।@ रोहतक PGI में 28 साल के युवक ने अंगदान कर 8 को दी नई जिंदगी, ग्रीन कॉरिडोर से एयरलिफ्ट हुए ऑर्गन।@ गुजरात में 28,200 लीटर ईंधन जब्त! पेट्रोल-डीजल माफियाओं पर सरकार का एक्शन।@ अनुराग कश्यप के ब्राह्मण टिप्पणी विवाद ने पकड़ा तूल, सूरत में दर्ज हुई शिकायत, कोर्ट तक पहुंचा मामला।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -