- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- सावधान क्या आप भी भोजन की थाली में धोते है झूठे हाथ,जाने भोजन करने की दिशा व दशा,आएगी खुशहाली जाएगी कंगाली...
सावधान क्या आप भी भोजन की थाली में धोते है झूठे हाथ,जाने भोजन करने की दिशा व दशा,आएगी खुशहाली जाएगी कंगाली...
Posted by : achhiduniya
10 October 2023
हर धर्म के शास्त्रों में भोजन को लेकर बताए गए
नियमों का पालन करने से जीवन से रोग-शोक दूर रहते हैं और मां लक्ष्मी की
कृपा बनी रहती है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता कि, भोजन, जल और वायु यदि शुद्ध रहे तो व्यक्ति 100 वर्ष की आयु जीता है। यह प्रयास करें कि
परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर ही भोजन करें। अलग-अलग भोजन करने से परिवार के
सदस्यों के बीच प्रेम और एकता में कमी आती है। वहीं भोजन को लेकर ऐसा कहा गया है
कि भोजन करने के लिए सात्विकता, शुद्धता, अच्छी भावना और अच्छे वातावरण का होना
बहुत जरूरी है। आपके घर पर अन्न-धन की कोई कमी न हो और परिवार के लोग स्वस्थ जीवन
जीएं तो भोजन करने से जुड़े इन
नियमों को कभी अनदेखा न करें। क्योंकि इससे मां
लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में कंगाली छा सकती है। भोजन की बर्बाद बिल्कुन न
करें। आपको जितनी भूख हो अपनी थाली में उतना ही भोजन परोसें। अन्न की बर्बादी से
मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। वहीं अगर आप सामर्थ्य हैं तो अपने साथ ही गरीब और
भूखे लोगों को भी भोजन जरूर कराएं। गरिष्ठ भोजन, किसी का
छोड़ा हुआ, बहुत तीखा या बहुत मीठा, पशु या कुत्ते का छुआ हुआ, श्राद्ध का निकाला हुआ, बासी या आधा पका भोजन, मुंह से फूंका हुआ, बाल गिरा हुआ, रजस्वला स्त्री द्वारा परोसा गया और
ढिंढोरा पीटकर खिलाने वालों का भोजन कभी ग्रहण नहीं करना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति को हमेशा पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुख करके ही भोजन करना चाहिए। क्योंकि दक्षिण दिशा की ओर किया गया भोजन प्रेत को प्राप्त होता है और पश्चिम दिशा की ओर किया गया भोजन रोग वृद्धि का कारण बनता है। शास्त्रों के अनुसार भोजन करने से पहले 5 अंगो (2 हाथ, 2 पैर और मुख) की सफाई करने के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। इसके बाद भोजन प्राप्त होने के लिए भगवान का धन्यवान दे। भोजन करने के बाद उसी थाली में जूठा हाथ भूलकर भी नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से घर पर कंगाली छा जाती है। भोजन के बाद तुंरत पानी या गर्म पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
साथ ही भोजन के बाद दौड़ना, बैठना या शौच आदि नहीं करें। भोजन के बाद
कम से कम सौ कदम टहलना अच्छा माना जाता है। भोजन करने के कुछ समय बाद बाईं करवट लेकर
लेटना या वज्रासन करना चाहिए। इससे भोजन पचाने में मदद मिलती है। भोजन करने के कुछ
समय बाद आप मीठा या फल खाएं। इससे भी भोजन अच्छे से पचता है।

.jpg)

.jpg)