Posted by : achhiduniya 20 October 2023

सुसाइड की प्रवृत्ति इतनी ज्‍यादा बढ़ गई है कि 15 से 29 साल की उम्र में यह मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण बनकर उभर रही है। हालांकि WHO [वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गनाइजेशन] की मानें तो इन सुसाइड्स को काफी हद तक कम किया जा सकता है। WHO की ओर से वर्ल्‍ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन एंड यूनाइटेड फॉर ग्‍लोबल मेंटल हेल्‍थ के साथ मिलकर 40 सेकेंड्स ऑफ एक्‍शन कैंपेन शुरू किया गया है। इस बारे में ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज दिल्‍ली के 
डिपार्टमेंट ऑफ साइकेट्री के प्रोफेसर नंद कुमार कहते हैं कि WHO के अनुसार अगर कोई व्‍यक्ति सुसाइड करने जा रहा है या सुसाइड का विचार बना रहा है या अपने जीवन में संघर्ष कर रहा है तो उसके साथ 40 सेकेंड बिताकर उसे आत्‍महत्‍या से दूर ले जाया जा सकता है। ये 40 सेकेंड काफी अहम होते हैं। प्रो.नंद कुमार कहते हैं कि WHO की ओर से कुछ तरीके बताए गए हैं,जिनको अपनाकर सुसाइड्स को कम किया जा सकता है। 

अगर आपके मन में आत्‍महत्‍या का विचार आ रहा है या आप अपने जीवन में संघर्ष कर रहे हैं तो आपको अपने भरोसे के किसी व्‍यक्ति से बात करनी चाहिए और अपनी भावनाओं का इजहार करना चाहिए। अगर आप किसी ऐसे व्‍यक्ति को जानते हैं जिसके अपने व्‍यक्ति ने सुसाइड की है तो उसके साथ 40 सेकेंड तक बातचीत करें और पूछें कि वे कैसे हैं। अगर आप मीडिया या आर्ट्स में काम करते हैं तो 40-40 सेकेंड की वीडियो क्लिप, आर्ट डिजाइन आंकड़ों को ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक पहुंचाए। अगर आपके पास बड़ी संख्‍या में ऑडिएंस तक अपनी बात पहुंचाने का प्‍लेटफॉर्म है तो उसके माध्‍यम से 40 सेकेंड का मैसेज जरूर पहुंचाएं। विश्‍व में हर 40 सेकेंड में एक व्‍यक्ति आत्‍महत्‍या कर रहा है. जिसकी वजह से करीब 8 लाख लोग हर साल सिर्फ सुसाइड की वजह से मौत के मुंह में समा जाते हैं। [आभार]

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ रावलपिंडी में 5 दिनों का महा-बंद-अमेरिका-ईरान वार्ता की सुरक्षा के नाम पर अंतिम संस्कार भी नहीं करने दिया। @ होर्मुज में हमले के शिकार जहाजों पर 22 भारतीय सवार, नाविकों की सुरक्षा पर सरकार ने दिया अपडेट।@ तमिलनाडु में 85.13 फीसदी मतदान, वोटिंग में दिखा जबरदस्त उत्साह।@ बंगाल और तमिलनाडु में बन गया रिकॉर्ड, आजादी के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा मतदान-CEC ज्ञानेश कुमार।@ उत्तराखंड के चंबा-कोटी रोड पर बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत।@ भारत-जर्मनी संबंधों में नया अध्याय, राजनाथ सिंह ने दिया रक्षा तकनीक के साझा विकास का न्योता।@ क्लीनिकों के लिए नए मानक तय-डॉक्टर का कमरा 70 वर्ग फुट से कम नहीं, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टाफ पर भी सख्त नियम।@ प्रदूषण में पूरी दुनिया में लाहौर पहले नंबर पर और काठमांडू दूसरे पर, नेपाल में एयर इमरजेंसी जैसे हालात।@ जापान में विमानों के अंदर पावर बैंक के इस्तेमाल पर बैन, पकड़े गए तो होगी सजा।@ ट्रंप की नाकेबंदी में सेंध! रोक के बावजूद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से निकाला 1 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल।@ 145 करोड़ के घोटाले मामले में ED ने की 12 ठिकानों पर रेड, बैंक और पंचकूला नगर निगम की साजिश का खुलासा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -