- Back to Home »
- Discussion »
- बगल में आकार बैठ BJP अध्यक्ष ने महिला पत्रकार से की बदसलूकी, जाने क्या है पूरा मामला...?
Posted by : achhiduniya
02 October 2023
इंडिया टुडे की
रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला रिपोर्टर ने तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई
से पूछा कि अगर वह बीजेपी के तमिलनाडु अध्यक्ष नहीं रहते हैं, तो क्या
वह पार्टी के साथ बने रहेंगे? ये सवाल सुनकर अन्नामलाई नाराज हुए और उन्होंने रिपोर्टर
से कहा कि उसे उनके पास आकर बैठना चाहिए, ताकि टीवी पर जो कोई
भी उन्हें देख रहा है, उसे ये मालूम चल सके कि इस सवाल को किसने पूछा है। वह
लगातार महिला रिपोर्टर से अपने पास आकर बैठने को कहते रहे। बीजेपी नेता ने अन्नामलाई ने कहा, यहां आइए
और मेरे बगल में बैठिए। लोगों को टीवी के जरिए देखने का मौका मिलना चाहिए कि मुझसे
ये सवाल किसने पूछा है। सवाल पूछने का
एक तरीका होता है। 8 करोड़ लोगों को ये
मालूम होना चाहिए कि आखिर ये शानदार सवाल किसने पूछा है। बीजेपी नेता ने लगातार
महिला रिपोर्टर से अपने बगल में आकर कैमरे के सामने बैठने का दबाव बनाया. मगर
महिला के साथी रिपोर्टर्स ने उसका बचाव करना जारी रखा। तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने कहा, मैं
फुल-टाइम नेता नहीं हूं। एक किसान होना मेरी पहचान है, उसके बाद
मैं नेता हूं और फिर मैं बीजेपी से जुड़ा हुआ हूं। दूसरी ओर अन्नामलाई की इस हरकत
पर बाकी के रिपोर्टर्स ने नाराजगी जताई और उन्होंने इसका विरोध किया,फिर अन्नामलाई
कहने लगे कि वह तो बस रिपोर्टर को ठीक ढंग से सवाल पूछने को कह रहे थे।
इस
हरकत की कोयंबटूर प्रेस क्लब ने आलोचना की है। हालांकि, विवाद
बढ़ने पर अन्नामलाई ने अपना पक्ष भी रखा। कोयंबटूर प्रेस क्लब ने अन्नामलाई की आलोचना करते हुए कहा, पत्रकारिता
पर नैतिकता का उपदेश देने की कोशिश करने से पहले अन्नामलाई को एक नेता होने की
नैतिकता सीखनी चाहिए और सम्मानपूर्वक बर्ताव करना चाहिए। पत्रकारिता नागरिकों और
सार्वजनिक जीवन में मौजूद लोगों के बीच एक सेतु के रूप में खड़ी है। कांग्रेस ने
भी अन्नामलाई की आलोचना की है। तमिलनाडु कांग्रेस महासचिव लक्ष्मी रामाचंद्रन ने
कहा कि मैंने किसी में इस तरह का अहंकार नहीं देखा है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)