- Back to Home »
- Politics , State News »
- NCP की घड़ी होगी किसकी...? 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग के सामने अग्नि परीक्षा की घड़ी...
Posted by : achhiduniya
02 October 2023
महाराष्ट्र
की राजनीति में पवार की पावर वार दिनरात कोई न कोई नया मोड ले रही है कही गुप्त रूप
से चाचा-शरद पवार से मिल रहे है भतीजे राकांपा नेता महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित
पवार जिससे राजनीति की गलियारों में दोनों के फिर एक होने की खबरे हलचल पैदा कर रही
है वही अस्मिता की लड़ाई अब खुल कर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
(एनसीपी) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने कहा
कि शरद पवार के पार्टी और चुनाव चिह्न खोने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने जोर
देकर कहा कि यह स्पष्ट है कि पार्टी अपने संस्थापक के साथ रहेगी। सुले ने मीडिया
से बात करते हुए कहा कि,मेरा मानना है कि पार्टी का नाम
और चुनाव चिह्न जाने का कोई सवाल ही नहीं है। पार्टी की स्थापना शरद पवार ने की थी
और यह उन्हीं के पास रहना चाहिए, यह बात एकदम साफ है। शरद पवार
और
अजीत पवार के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुट 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग के सामने पेश होंगे। इस मामले में शरद पवार ने मीडिया को बताया कि वह 6 अक्टूबर को ईसीआई की सुनवाई के लिए उपस्थित होंगे। हर कोई जानता
है कि पार्टी संस्थापक कौन है। आम आदमी क्या सोचता है, यह महत्वपूर्ण है। कुछ लोगों ने एक अलग राजनीतिक रुख अपनाया है
और मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता क्योंकि लोकतंत्र में यह उनका अधिकार है, लेकिन महाराष्ट्र और देश के बाकी लोग जानते हैं कि कौन एनसीपी
के संस्थापक हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन
लोगों ने भाजपा से हाथ मिलाया है, वे NCP के नहीं हो सकते। इस बीच अजित पवार ने कहा कि वह चुनाव आयोग के
अंतिम फैसले को स्वीकार करेंगे। यह चुनाव आयोग (ईसी) है जो अंतिम निर्णय लेता है। दोनों
पक्ष ईसीआई के पास गए हैं और हर कोई दी गई तारीखों पर अपना पक्ष रखेगा। जहां तक
मेरा सवाल है, मैं आयोग के अंतिम निर्णय को स्वीकार
करूंगा। दोनों ने चुनाव आयोग (ईसीआई) के समक्ष अर्जी डाल रखी है। चुनाव आयोग ने
दोनों समूहों को 6 अक्टूबर को सुनवाई के लिए बुलाया
है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)