- Back to Home »
- National News , Property / Investment »
- भारतीयों का स्विस बैंक में रखा कहां-कहां से कितना पैसा आया, ब्यौरा साझा किया स्विस बैंक ने ...
Posted by : achhiduniya
09 October 2023
स्विस बैंक के अधिकारियों के अनुसार स्विट्जरलैंड और भारत के बीच इनफॉरमेशन
का यह पांचवां सालाना आदान-प्रदान है। भारतीय अधिकारियों के साथ साझा किया गया नया
विवरण सैकड़ों वित्तीय खातों से संबंधित हैं, जिनमें कुछ लोगों, कॉरपोरेट और ट्रस्ट से जुड़े खातों की जानकारी है। साझा किए गए विवरण में
पहचान, बैंक अकाउंट और वित्तीय जानकारी शामिल है। इसमें नाम, पता, निवास का देश और टैक्स आइडेंटिफिकेशन
नंबर के साथ ही रिपोर्टिंग वित्तीय संस्थान, अकाउंट बैलेंस और कैपिटल इनकम से जुड़ी
जानकारी शामिल हैं। स्विस बैंक ने भारत के साथ ऐनुअल ऑटोमैटिक एक्सचेंज
ऑफ इन्फॉर्मेशन यानी सालाना आधार पर सूचनाओं के
स्वत:आदान-प्रदान
की व्यवस्था के तहत अकाउंट डिटेल्स का पांचवा सेट साझा यानी शेयर कर दिया है। स्विटजरलैंड
ने 104 देशों के साथ लगभग 36 लाख वित्तीय खातों का विवरण शेयर कर दिया
है जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में फेडरल टैक्स
एडमिनिस्ट्रेशन यानी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक 104 देशों के साथ वित्तीय खातों का ब्योरा साझा किया गया है।
इस साल कजाकिस्तान, मालदीव और ओमान को 101 देशों की पिछली सूची में जोड़ा गया। फाइनेंशियल अकाउंट्स की संख्या में करीब दो लाख की बढ़ोतरी हुई है। सूचना के स्वत:आदान-प्रदान-ऐनुअल ऑटोमैटिक एक्सचेंज ऑफ इन्फॉर्मेशन पर ग्लोबल क्राइटेरिया के ढांचे के भीतर ये जानकारी शेयर की गई हैं. अधिकारियों ने आदान-प्रदान के जरिये मिली जानकारी या किसी अन्य विवरण में शामिल रकम का खुलासा नहीं किया। इन्फॉरमेशन एक्सचेंज के कॉन्फिडेंशियल होने और इससे जुड़े नियमों और आगे की जांच पर इसके निगेटिव असर का हवाला देते हुए स्विस ऑफिसर ने ऐसा करने से मना किया है।
उन्होंने कहा कि इस ब्योरे का इस्तेमाल
टैक्स चोरी मनी लॉन्ड्रिंग और आंतकवाद के फंडिंग
सहित अन्य अवैध और गलत कार्यों की जांच के लिए किया जाएगा। स्विस ऑफिसर इस जानकारी
के आधार पर यह वेरिफाई कर पाएंगे कि क्या टैक्सपेयर्स ने अपने इनकम टैक्स रिटर्न
में अपने फाइनेंशियल अकाउंट्स का सही डिक्लेरेशन दिया है। इसके तहत किन भारतीयों
ने अपना पैसा स्विस बैंक में रखा है और कहां-कहां से ये रकम आई है, इसका ब्यौरा स्विस बैंक ने साझा किया। स्विस अधिकारियों ने बताया कि यह
आदान-प्रदान पिछले महीने यानी सितंबर में हुआ। इससे पहले 11 अक्टूबर 2022 को स्विस बैंक ने भारत के साथ इसके
नागरिकों के खातों की वित्तीय जानकारी शेयर की थी जो दोनों देशों के बीच साझा किया
चौथा सेट था। स्विट्जरलैंड द्वारा अब सितंबर, 2024 में फिर से ऐसी जानकारियां साझा की
जाएंगी।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)