- Back to Home »
- Crime / Sex »
- जाने कौन-कौन से वरिष्ठ नेता है ईडी की कार्रवाई रडार पर....?
Posted by : achhiduniya
09 October 2023
आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले और 5 राज्यों में होने वाले चुनाव के पहले जिस तरह ईडी की कार्रवाई में तेजी आई है, उससे विपक्षी पार्टियों की टेंशन भी बढ़ा दी है। क्योंकि, विपक्ष के जो नेता ईडी के रडार पर हैं, उनमें से अधिकांश पर अपनी पार्टी के
चुनावी मैनेजमेंट की भी जिम्मेदारी है। इंडिया गठबंधन के कम से कम 8 पार्टियों के बड़ नेता अभी ईडी के रडार पर हैं। 5 राजनीतिक पार्टियों के तो नंबर-2 के नेता शामिल हैं, जिनमें तृणमूल के अभिषेक बनर्जी, जेएमएम के हेमंत सोरेन, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, एनसीपी
(शरद) के जयंत पाटील के नाम
प्रमुख हैं। कांग्रेस के सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी ईडी
जांच के घेरे में हैं। तीनों नेताओं से आखिरी बार साल 2022 के जून-जुलाई में पूछताछ हुई थी। अभिषेक बनर्जी से शिक्ष भर्ती घोटाले में
ईडी पूछताछ करना चाहती है। अभिषेक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं, जो अध्यक्ष के बाद सबसे पावरफुल पद है। इसी तरह हेमंत सोरेन से भी ईडी
पूछताछ करना चाहती है। सोरेन जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ-साथ झारखंड के
मुख्यमंत्री भी हैं।
शिवसेना (यूबीटी) में उद्धव ठाकरे के बाद संजय राउत काफी
मजबूत हैं, लेकिन वे अभी जमानत पर चल रहे हैं। इंडिया
गठबंधन के नेताओं का आरोप है,कि विपक्ष के बड़े नेताओं को लोकसभा चुनाव से पहले
जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है, ताकि चुनाव में इसका फायदा लिया जा सके।
.jpg)
.jpg)
.jpg)