- Back to Home »
- Discussion »
- क्या राजनीति की पारी खेलने की तैयारी कर रही कंगना रनौत....?
Posted by : achhiduniya
25 October 2023
बॉलिवुड
अदाकारा कंगना रनौत हर बार राजनीति
से जुड़े मुद्दों पर बड़ी बेबाकी से अपने विचार रखती है। मंगलवार (24
अक्टूबर)
की शाम दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान
उन्होंने रावण के पुतले पर तीर मारकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली में स्थित इजरायल दूतावास पहुंचीं और राजदूत
नाओर
गिलोन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हमास के खिलाफ जंग में इजरायल को
अपना समर्थन दिया। कंगना ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान
उन्होंने हमास की तुलना रावण से की है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया
प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है,
आज पूरी
दुनिया, ख़ासकर इज़राइल और भारत आतंकवाद के
ख़िलाफ़ अपनी जंग लड़ रहे हैं। कल जब मैं रावण दहन करने दिल्ली पहुँची, तो मुझे लगा कि इज़रायल एम्बेसी आकर उन
लोगो से मिलना चाहिए जो आज के आधुनिक रावण हमास जैसे आतंकवादियों को परास्त कर रहे
हैं।


