- Back to Home »
- Tours / Travels »
- क्या है...? रेलवे की वैकल्पिक ट्रेन आवासीय योजना,कन्फर्म टिकट के लिए ले लाभ....
Posted by : achhiduniya
25 October 2023
IRCTC के टिकट की बुकिंग करते समय आप विकल्प के ऑप्शन को चुन सकते हैं। विकल्प चुनने का
मतलब यह नहीं है कि आपको पक्का कन्फर्म टिकट मिल जाएगा। इसके जरिए उस रूट जिस पर
यात्रा करना चाहते हैं की किसी दूसरी ट्रेन में कन्फर्म टिकट देने की कोशिश की जाती
है। यह पूरी तरीके से किसी रूट पर चलने वाली ट्रेनों की खाली सीटों पर निर्भर करता
है। रेलवे की कन्फर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है। रेलवे की ओर से इस समस्या
का समाधान करने के लिए वैकल्पिक ट्रेन आवासीय योजना (Alternate
Train Accommodation Scheme (ATAS)) को शुरू किया गया
है। इस स्कीम को विकल्प के नाम से भी जाना जाता है। IRCTC के जरिए जब भी आप टिकट बुक करते हैं तो उस समय आपको विकल्प का ऑप्शन चुनना
होता है। जब आपकी ट्रेन का अंतिम चार्ट तैयार हो जाता है और आपका टिकट कन्फर्म
नहीं होता है तो विकल्प का काम शुरू होता है। विकल्प के माध्मय से आपको भेजा जाता
है और टिकट न कन्फर्म होने की बात कही जाती है,साथ ही इस SMS एक नंबर दिया
होता है। इस पर कॉल करके आपको उस रूट पर चलाने वाली अन्य ट्रेनों में मौजूद खाली
सीटों के बारे में जानकारी दी जाती है।
फिर आपकी सहमति ली जाती है और दूसरी ट्रेन
में कन्फर्म टिकट दे दिया जाता है। विकल्प के माध्यम से आपको मूल ट्रेल के प्रस्थान के 30 मिनट से लेकर 72 घंटे के बीच जाने वाली ट्रेनों के ऑप्शन दिए जाते हैं। इसके लिए रेलवे कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेता है।
अतिरिक्त किराया रिफंड कर दिया जाता है। विकल्प में अधिकतम 7 ट्रेनों को चुना जा सकता है। विकल्प वेटिंग लिस्ट
में टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के लिए हैं।

.jpg)
.jpg)