Posted by : achhiduniya 25 October 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कशमीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का साक्षात्कार लिया है। साक्षात्कार का वीडियो राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर डाला है। इंटरव्यू में सत्यपाल मलिक ने सरकार से अनुच्छेद 370, जातीगत जनगणना, मणिपुर हिंसा समेत कई मुद्दों पर सवाल किए। बातचीत के दौरान मलिक ने कहा कि हम लिखकर देते है कि मोदी सरकार दोबारा सत्ता में नहीं आएगी। सत्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनच्छेद 370 को वापस लेकर केंद्र सरकार ने राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाया था। इन्हें डर था कि कहीं राज्य की पुलिस विद्रोह न कर दे। मलिक ने कहा कि 
कश्मीर पुलिस ने हमेशा केंद्र सरकार का साथ दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वहां के लोगों को जबरदस्ती या सेना से ठीक नहीं कर सकते। पुलवामा हमले को लेकर सत्यपाल मलिक ने अपनी बात ऱखी। उन्होंने कहा कि हमले को लेकर मैं ये तो नहीं कहूंगा कि इन्होंने कराया लेकिन मैं ये जरुर कहूंगा कि इसे नजरअंदाज किया गया। इस हमले का राजनीतिक इस्तेमाल किया गया। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को श्रीनगर जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जिस दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वहां आए थे, उस दिन मैं वहां था और हमने श्रद्धांजलि दी थी। 




उन्होंने कहा कि मेरे पास एनएसए अजीत डोभाल का फोन आया था और उन्होंने कहा था कि आपको हमले को लेकर कुछ नहीं बोलना है। इंटरव्यू के दौरान आगे उन्होंने कहा कि भारत में दो विचारधाराओं की लड़ाई है।
एक गांधीवाद और दूसरा आरएसएस की। एक अहिंसा और भाईचारे की विचारधारा है। वहीं दूसरी नफरत और हिंसा की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि अपने लोगों में महात्मा गांधी और कांग्रेस का दृष्टिकोण प्रसारित होना चाहिए। मलिक ने कहा कि एक अच्छी बात यह है कि लोगों ने टीवी देखना बंद कर दिया है। हमारे पास सोशल मीडिया है लेकिन ये लोग उस पर भी लगाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं। 

सत्यपाल मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी चीज को इवेंट बना देती है। फिर अपने पक्ष में लाभ उठाती है। सरकार ने महिला आरक्षण पर भी यही किया है। उन्होंने कहा कि इस बिल से महिला को कुछ मिलना नहीं है। सिर्फ इस तरह से दिखाया कि न जाने कितना बड़ा काम कर दिया है। उन्होंने कहा कि नई इमारत की कोई जरुरत नहीं थी लेकिन सरकार को अपना फोटो लगवाना था इसलिए बनवाया। वो पुरानी संसद भवन अभी भी कई साल चलती।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब ने साइलेंट किलर हाइपरटेंशन के खिलाफ मजबूत की लड़ाई, 1 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग।@ गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाओ, बंगाल की BJP विधायक ने गाड़ी रुकवाकर की डिमांड- TMC ने घेर लिया।@ हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान।@ केरलम में कल CM पद की शपथ लेंगे सतीशन, मुस्लिम लीग के 5 विधायक भी बनेंगे मंत्री।@ ओडिशा में एक साथ मर गईं 5,300 मुर्गियां! फार्म मालिक ने बिजली-डीजल संकट को बताया वजह।@ विदेश में भी राम का रंग, नीदरलैंड में भारतीय ने वारली आर्ट में उकेरी पूरी रामायण। @ UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, पश्चिमी सीमा से आए थे 3 ड्रोन, 2 को मार गिराया।@ बिहार- ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार, 6 नाबालिग लड़कियां मुक्त- एक निकली प्रेग्नेंट।@ उज्जैन में साध्वी ने की सुसाइड की कोशिश, सबके सामने खुद पर डाला पेट्रोल वीडियो वायरल।@ तमिलनाडु सीएम विजय से मिले कमल हासन, पायरेसी, टैक्स फ्री से लेकर सरकारी OTT प्लैटफॉर्म तक की ये 6 मांगें।@ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कार्गो जहाजों को निशाना बनाना मंजूर नहीं, UN में भारत की दो टूक।@ उत्तराखंड में जिहादी ड्रग की हाईटेक लैब, रोज 50000 कमा रहा था मालिक, 227KG कैप्टागॉन को लेकर हुए बड़े खुलासे। @ बिहार में 9 पुलों पर हादसे का खतरा, पटना IIT की रिपोर्ट में हुआ खुलासा; एक्शन में विभाग।@ स्कूल में बेटी ने की उल्टी, मां को बुलाकर करवाया फर्श साफ, मुथरा से हैरान करने वाला मामला।@ आश्रम की बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं।@ ईरान के साथ क्रूड ऑयल सप्लायई पर डील कर सकता है भारत! तेल-गैस संकट के बीच चीन समेत तीन और देश कतार में।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -