- Back to Home »
- State News »
- मुंबई ताश के पत्तों की तहर ढह गया फोर-लेन हाईवे....
Posted by : achhiduniya
16 October 2023
मुंबई-गोवा निर्माणाधीन हाईवे के क्षतिग्रस्त का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ
देखा जा सकता है कि, पहले इस फोर-लेन हाईवे का एक
हिस्सा बीच से टुटता है, उसके बाद हाईवे का वो पूरा हिस्सा
टूटकर जमीन पर गिर जाता है। इतने में दूसरे हिस्से का बैलेंस बिगड़ता है,जिसके बाद वो भी जमीदोज हो जाता
है। इसके अलावा हाईवे के निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही क्रेन मशीन भी
क्षतिग्रस्त हो जाती है। राहत की बात ये है कि इस
पूरे हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हाईवे अभी निर्माणाधीन था
जिसकी वहज से उस पर लोगों की भीड़ नहीं थी। बता दें, इस हादसे
के बाद आसपास के लोग एकदम घबरा जाते हैं
और सभी भागकर घटनास्थल पर पहुंचते हैं। https://twitter.com/i/status/1713892737161023898
दरअसल यह हादसा महाराष्ट्र
के चिपलून शहर से निर्माणाधीन हाईवे के ढह
जाने से हुआ। चिपलून में आज सुबह मुंबई-गोवा फोर-लेन
हाईवे के निर्माणाधीन स्थल पर एक खंभा ढह गया।
इसके तुरंत बाद, फ्लाईओवर का एक हिस्सा भी ढह गया। हाईवे साइट पर इस्तेमाल की
जा रही क्रेन मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें इस हादसे में किसी के घायल या हताहत
होने की सूचना अब तक नहीं है।
.jpg)
.jpg)