Posted by : achhiduniya 31 October 2023

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने कहा है कि विशेष अधिवेशन बुलाने और आरक्षण पर आज रात तक फैसला नहीं लिया गया तो वह कल से जल का त्याग कर देंगे। पाटिल ने सरकार को चेतावनी दी कि मराठा आंदोलनकारियों को परेशान मत करों, वरना मैं खुद सड़क पर धरने पर बैठ जाउंगा। अगर गरीब मराठा लड़कों पर मामला दर्ज किया तो मैं खुद कलेक्टर के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ जाउंगा। जरांगे ने यहां तक कह दिया कि अगर मैं बीड आया तो आपको पता चलेगा की मराठा क्या होते हैं
 सरकार ने अबतक जो भी फैसले लिए है वो मुझे कबूल नहीं है। राज्य में मराठा आरक्षण के लिए जारी आंदोलन और हिंसा की खबरों 
पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रही है। सरकार उन लोगों पर पूरा ध्यान दे रही है जो राज्य में कानून-व्यवस्था को भड़काने और बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह सरकार का कर्तव्य है कि मराठा आरक्षण दिया जाए जो पूर्ण प्रमाणित हो और कानून के दायरे में हो। शिंदे ने कहा कि हम युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। सरकार मराठों को आरक्षण देने को लेकर सकारात्मक है। गौरतलब है की महाराष्ट्र की राजनीति में मराठा आरक्षण के मुद्दे ने भूचाल ला दिया है।
राज्य के कई हिस्सों में नेताओं के घरों सरकारी ऑफिस और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और आगजनी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच अब मराठा आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार को आरक्षण के मुद्दे पर बड़ा अल्टीमेटम दिया है। जरांगे ने सरकार के बुधवार को ही विशेष अधिवेशन बुलाने और आरक्षण पर निर्णय लेने को कहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -