- Back to Home »
- Politics »
- टिकट न मिलने से क्षुब्ध भाजपा में शामिल हो रहे कांग्रेसी
Posted by : achhiduniya
31 October 2023
चुनाव आते ही दलबदलू नेताओ की बाड़ आ जाती
है कोई पार्टी के कार्यों पर टीका टिप्पणी करता है तो कोई पार्टी के आंतरिक कलह के
चलते अपने आप को नजर अंदाज करने से खफा
होता है तो कोई आला कमान के विचारों से मतभेद जाहीर करता है। वहीं अब छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज पार्टी के विधायक
चिंतामणि महाराज ने मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में एक
समारोह के दौरान बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश इकाई के महामंत्री (संगठन) पवन साय की मौजूदगी में महाराज ने
सदस्यता ग्रहण की,कांग्रेस के वह तीसरे विधायक हैं जिन्होंने विधानसभा
चुनाव में
टिकट नहीं मिलने के बाद बागी तेवर अपनाए हैं। माथुर ने संवाददाताओं से कहा,यह चिंतामणि महाराज की घर वापसी है। पूर्व में कोई कारण रहा होगा, इसलिए उन्होंने बीजेपी छोड़ दी थी। आज हमें बहुत खुशी है कि क्षेत्र में
पार्टी को स्थापित करने वाला हमारा पूर्व कार्यकर्ता पार्टी में वापस लौट आया है। पूरी
पार्टी उनका स्वागत करती है। चिंतामणि महाराज पहले बीजेपी में थे। 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। यह पूछे जाने
पर कि क्या बीजेपी महाराज को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मैदान में
उतारेगी, इस पर माथुर ने कहा कि इसके लिए इंतजार करें।
महाराज वर्तमान में बलरामपुर
जिले की सामरी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। कांग्रेस ने इस बार विजय पैकरा को
चुनाव मैदान में उतारा है। बीजेपी ने इस सीट से उधेश्वरी पैकरा को अपना उम्मीदवार
बनाया है जो बलरामपुर जिला पंचायत की सदस्य हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर
लुंड्रा सीट से 2013 का विधानसभा चुनाव लड़ा था और पहली बार
विधायक चुने गए थे। महाराज ने यह भी कहा था कि बीजेपी उन्हें
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उतारने के लिए तैयार है लेकिन
उन्होंने अंबिकापुर से अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की शर्त रखी है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)