- Back to Home »
- Crime / Sex »
- सनी लियोनी,नेहा कक्कड़ और अब रणवीर कपूर को ED का समन.....
Posted by : achhiduniya
04 October 2023
महादेव बुक ऑनलाइन
बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर
कपूर को समन भेजा जल्दी ही
एक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के कई
सितारों इसी साल की शुरुआत यानि फरवरी में महादेव बुक ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की
शादी में शामिल हुए थे। सौरभ की शादी दुबई में बहुत ही ग्रैंड तरीके से की गई थी। खबरों
की मानें
तो इस शादी में 200 करोड़ रुपए का खर्चा किया गया था।
वहीं शादी में पहुंचकर कई सितारों ने परफॉर्मेंस भी दी थी। रणवीर कपूर का नाम इस
मामले में इसलिए सामने आया,क्योंकि एकटर महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी
सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए थे। सौरभ के ऊपर हवाला के जरिए सितारों को
पैसे देने का आरोप है। जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर को ये समन पूछताछ के लिए भेजा
गया है। हालांकि इस मामले में रणबीर कपूर से पहले बॉलीवुड के 14 सितारों का नाम सामने आ चुका है। इस लिस्ट में सनी लियोनी से
लेकर नेहा कक्कड़ तक के नाम शामिल थे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)