- Back to Home »
- Politics , State News »
- MP विधानसभा चुनावीरण में किन्नर काजल भी...
Posted by : achhiduniya
31 October 2023
मध्य प्रदेश में एक ही फेज में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।
चुनाव के नतीजे 13 दिसंबर को घोषित किए
जाएंगे। मध्य प्रदेश में सोमवार को 2489 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। जैतपुर से सोमवार को विधानसभा चुनाव के
लिए प्रत्याशी किन्नर काजल ने वास्तविक भारत पार्टी से नामांकन दाखिल किया। इस
मौके पर 38 वर्षीय काजल ने कहा कि जैतपुर विधानसभा में अब भी
लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बिजली के खंभे तो
लगे हैं, लेकिन इन तारों में लाइट नहीं है।
यहां नल तो हैं, पर पानी नहीं है। यही हालत स्कूलों की है। यहां स्कूल
तो है, पर शिक्षक नहीं हैं। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस
दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन पार्टियों के नेता वादा तो करते हैं, पर इसे कभी पूरा नहीं करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने
कहा कि अगर इलाके की जनता मुझे मौका देती है, तो इलाके का चहुंमुखी विकास करके दिखाऊंगी। इस तरह कुल नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों की संख्या 3832 हो गई है। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर है।
.jpg)
.jpg)