- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- 2014 से लगी पनौती 2024 में ही खत्म होगी...संजय राउत ने की भविष्यवाणी
Posted by : achhiduniya
24 November 2023
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने
पनौती शब्द को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। संजय राउत ने रहा है कि 2014 से इस देश को पनौती की पीड़ा शुरू हो गई। हम ये किसी व्यक्ति के बारे
में नहीं बोल रहे हैं। भाजपा को ये दिल पर नहीं लेनी चाहिए। पनौती शब्द पूरे देश
में इस्तेमाल होता है। खासकर जो खुद को हिंदुत्ववादी समझते हैं उन्हें पनौती शब्द
से नफरत नहीं होनी चाहिए। हिंदुत्व कोष में
पनौती शब्द का बहुत महत्व है। आप नेपाल
जाइए, बनारस जाइए और समझ लीजिए कि पनौती शब्द का मतबल क्या है। बाद में FIR का काम कर लीजिए। आगे उन्होंने कहा कि इस देश को 2014 से पनौती लगी है, 2024 में पनौती खत्म हो जाएगी। क्योंकि साढ़े साती लगती है, फिर पनौती लगती है, फिर छोटी पनौती लगती
है। ये सब हिंदूत्व की संकल्पना है। ये हमारे दो हिंदूत्ववादी लोग बैठे हैं, जो अपने आप को
हिंदूत्ववादी मानते हैं। इन्हें पनौती का विश्लेषण और अभ्यास करना चाहिए। दरअसल, अभी भी देश के पांच
राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। ऐसे मे चुनाव प्रचार के दौरान बयानबाजी का
दौर जारी है। वहीं राहुल गांधी एक बार फिर से अपने पनौती वाले बयान को लेकर घिरते
नजर आ रहे थे।

.jpg)