- Back to Home »
- Politics , State News »
- 500/- में सिलेंडर मोदी की गारंटी 2023 छत्तीसगढ़ घोषणापत्र जारी जाने और भी चुनावी वादे....
Posted by : achhiduniya
03 November 2023
वोटरों को
लुभाने जहां कांग्रेस पहले ही छत्तीसगढ़ में कई मुफ़्त रेवड़िया बांटने का ऐलान कर चुकी है
वहीं बीजेपी भी पीछे नहीं रहना चाहती। भाजपा के घोषणापत्र में छत्तीसगढ़ में
गरीब परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का
वादा किया गया है। विवाहित महिलाओं को प्रति वर्ष 12,000 रुपये और भूमिहीन कृषि मजदूरों
को 10,000 रुपये
की वार्षिक सहायता का वादा किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित
शाह ने आज भारतीय जनता पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी की ओर
से ‘मोदी की गारंटी 2023’
शीर्षक से यह घोषणापत्र जारी किया गया।
इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं यहां के लोगों को भरोसा दिलाता हूं
कि आने वाले 5 सालों में हम छत्तीसगढ़ को संपूर्ण विकसित राज्य
बनाएंगे। इस घोषणा पत्र में किसानों का भी ख्याल रखा गया है। किसानों से 3,100 रुपये
प्रति क्विंटल पर धान खरीद का वादा किया गया है। इस घोषणापत्र में कहा गया है कि
छत्तीसगढ़ में दो साल में एक लाख खाली सरकारी पद भरे जाएंगे।
.jpg)
.jpg)