- Back to Home »
- Crime / Sex , State News »
- गायब हुई 5117 लड़कियां बिहार पुलिस की खुली पोल
Posted by : achhiduniya
04 November 2023
बिहार में बच्चों के गायब होने
के मामलों से संबंधित आंकड़े सामने आने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी
प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार इन दिनों सिर्फ अपनी राजनीति
चमकाने में लगी है। नौकरी बांटने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रही है। बच्चों के गायब
होने के मामलों में सरकार का ध्यान नहीं है। बच्चे बिहार के भविष्य हैं। उन्होंने
कहा कि राज्य सरकार और पुलिस अधिकारी सिर्फ लीपापोती करने के लिए चाइल्ड लाइन
एडवाइजरी, थानाध्यक्ष को किशोर कल्याण पदाधिकारी बनाने की बात कर रहे हैं। एडीजी जेएस
गंगवार ने बताया कि आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 से अगस्त 2023 के बीच पूरे बिहार में 5958 बच्चों के
गायब होने के मामले
पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज किए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि
इनमें सिर्फ 5117 लड़कियां हैं जबकि 841 लड़के भी गायब हुए हैं। जेएस गंगवार ने जानकारी दी कि टीम ने ऐसे मामलों
में सफलता भी हासिल की है। इनमें 2416 लड़कियों को
बरामद किया गया है,जबकि 383 लड़के भी बरामद हुए हैं।अभी भी इनमें 3145 बच्चे गायब
हैं। इनमें 2701 लड़कियां हैं तो वहीं 458 लड़के हैं। इनका
अभी तक कोई पता पुलिस को नहीं चला है।
हालांकि जेएस गंगवार ने दावा किया है कि
बहुत जल्द इन्हें भी पुलिस तलाश कर लेगी। जेएस गंगवार ने बताया कि सभी जिलों में
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चाइल्ड लाइन एडवाइजरी बोर्ड गठित की गई है। साथ ही प्रत्येक थाना प्रभारी को संबंधित थाना का पदेन किशोर कल्याण पदाधिकारी बनाया गया
है। इसके तहत बिहार पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग के कमजोर वर्ग के द्वारा राज्य
के जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय से
आदेश जारी किया गया है कि हर महीने की 15 और 16 तारीख को स्थानीय थाना स्तर पर अपहृत लड़के और लड़कियों के घर जाकर उनके
अभिभावकों से मिलें और भौतिक सत्यापन की जांच करें।
.jpg)
.jpg)
.jpg)