Posted by : achhiduniya 06 November 2023

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि अवैध मदरसों को बंद किया जाएगा, बावजूद इसके अभी भी सात सौ से अधिक मदरसे संचालित हो रहे हैं, जिनका रिकॉर्ड खुद मदरसा शिक्षा परिषद के पास भी नहीं है। इस बीच बड़ा खुलासा हुआ है कि नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में चल रहे तीस मदरसों में साढे सात सौ गैर मुस्लिम बच्चे भी तालीम (शिक्षा) ले रहे हैं। मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन मुफ्ती शमून कासमी का दावा है कि इन मदरसों में एनसीईआरटी का सिलेबस पढ़ाया जा रहा है। यहां दीनी तालीम मुस्लिम बच्चों को अलग से दी जाती है,लेकिन मुफ्ती शमून कासमी की बात पर विश्वास नहीं किया जा सकता, क्योंकि 
मदरसा शिक्षा परिषद इन मदरसों को कोई खर्च नहीं देता। सरकार में सबद्ध नहीं हैं, तो सरकार भी इनको एड नहीं देती। ऐसे में सवाल उठता है कि इन मदरसों को फंडिंग कहां से मिल रही है? टीचरों की सैलरी कहां से आ रही है? इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि सरकार बच्चों को स्कूल उपलब्ध नहीं करा पा रही है, इसलिए हिंदू बच्चे मदरसों में दीनी तालिम ले रहे हैं।

दूसरी ओर बीजेपी से भी कुछ बोलते नहीं बन रहा है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट का कहना है कि सरकार पूरे मामले पर एक्शन ले रही है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में तो मदरसों को खूब पाला पोसा है। जानकार कहते हैं कि गंभीरता से जांच हुई तो मदरसों की तादाद और इनमें पढ़ने वाले गैर मुस्लिम बच्चों की संख्या कहीं अधिक हो सकती है। मामले का राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे बच्चों के मौलिक अधिकारों का हनन बताते हुए गंभीर चिंता जताई है। 
आयोग का कहना है कि आरटीई के तहत इन बच्चों को स्कूलों में एडमिशन क्यों नहीं दिलाया गया ? आयोग के चेयरपर्सन प्रियंक कानूनगो ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए माइनॉरटी डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव को इसी गुरूवार को अपनी कोर्ट में तलब किया है। [आभार]

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -