- Back to Home »
- Religion / Social , State News »
- अयोध्या के 51 घाटों पर 24 लाख से अधिक दीए होंगे प्रज्ज्वलित....
Posted by : achhiduniya
06 November 2023
अयोध्या के जिला
अधिकारी नीतीश कुमार के अनुसार इस बार की दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारी
लगभग पूरी कर दी गई है। इस बार के दीपोत्सव में आकर्षक का केंद्र होगा लेजर शो, जो विश्व स्तरीय होगा। इतना ही नहीं 21 लाख दीपक जलाने के लिए अवध विश्वविद्यालय के 25000 वालंटियर लगाए जाएंगे। पूरी राम की नगरी को
त्रेता युग की नगरी के तौर पर सजाया जा रहा है। सड़क चौराहे कुंड, मठ-मंदिर पर आकर्षक लाइट लगाई जा रही है। हनुमानगढ़
के महंत राजू दास बताते हैं कि जिस तरह त्रेता युग में लंका पर विजय प्राप्त कर
प्रभु राम अयोध्या लौटे थे और अयोध्या वासियों ने दीप माला जलाकर उनका स्वागत किया
था। कुछ ऐसा ही नजारा
इन दोनों अयोध्या के सड़कों पर अयोध्या की गलियों में
अयोध्या के मठ मंदिरों पर देखने को मिल रहा है। अयोध्या के 51 घाटों पर 21 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित कर नया विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी है।
एक साथ प्रज्वलित होने वाले दीपक गणना के समय 21 लाख से अधिक हो इसके लिए 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसमें लगभग 1 लाख लीटर सरसों के तेल का उपयोग होगा। इन दीपकों को जलाने के लिए 25000 वॉलिंटियर लगाए जाएंगे। इन दीपकों के बीच फाइन
आर्ट के छात्र राम जन्मभूमि मंदिर और श्री राम की आकृति डिजाइन तैयार करेंगे।
इन्हीं
डिजाइनों को दीपक से इस तरह सजाया जाएगा की दीपक जलने के बाद मंदिर और श्री राम
दोनों दिखाई देंगे और यही सबसे बड़ा आकर्षण होने वाला है। पहली बार सरयू की अविरल
जलधारा में वाटर लाइटिंग भी आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा कई देशों की
रामलीला का मंचन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, दीपोत्सव में ही प्राण प्रतिष्ठा की झलक दिखे
इसको लेकर प्रशासनिक अमला भी तैयारी कर रहा है।


.jpg)