- Back to Home »
- Politics , State News »
- रेप-घोटाले केस संबंधित जानकारी छुपाने के चलते,गहलोत का नामांकन खारिज किया जाए.... बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने की चुनाव आयोग से मांग....
रेप-घोटाले केस संबंधित जानकारी छुपाने के चलते,गहलोत का नामांकन खारिज किया जाए.... बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने की चुनाव आयोग से मांग....
Posted by : achhiduniya
13 November 2023
चुनावी वादे
रूपी रेवड़ियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के चलते अब नामांकन तक खारिज करने
की मांग उठने लगी है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता चुनाव आयोग
पहुंच गए है। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चुनाव आयोग को शिकायत की है कि
राजस्थान के सीएम गहलोत का निर्वाचन रद्द किया जाए। बीजेपी ने चुनाव आयोग से
शिकायत की है कि सीएम अशोक गहलोत के द्वारा जो जानकारी एफिडेविट में दी गई है वो
गलत है। सीएम अशोक गहलोत ने सरदारपुरा से अपना नामांकन किया है। बीजेपी ने आरोप
लगाया है कि सीएम गहलोत ने अपने ऊपर चल रहे है आपराधिक केस की जानकारी छुपाई है। बीजेपी
ने दावा किया है कि जमीन
घोटाले और रेप से संबंधित केस की जानकारी नहीं दी है। दरअसल सीएम अशोक गहलोत ने 6 नवंबर को जयपुर के
सरदारपुर विधानसभा सीट से नामांकन किया। नामांकन के पहले उन्होंने अपनी बड़ी बहन
से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। कांग्रेस प्रत्याशी ने इसके बाद अपने समर्थकों के
साथ शक्तिप्रदर्शन की। सीएम गहलोत के साथ
नामांकन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए थे। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि जनप्रतिनिधि कानून
के अनुसार सीएम गहलोत का नामांकन खारिज किया जाए क्योंकि उन्होंने नामांकन में
चुनाव आयोग को सभी जानकारी नहीं दी है।
कानून के अनुसार उम्मीदवार पर चल रहे सभी केस की जानकारी देना अनिवार्य है,लेकिन उन्होंने जानकारी छुपाई है और अधूरी जानकारी दी है। मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि जमीन घोटाले का मामला 2015 से चल रहा है। इसकी सुनवाई इसी महीने के 24 नवंबर को है। वहीं दूसरा रेप का मामला है जिसकी सुनवाई जारी है। मामले की शिकायत मिलने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग ऑफिसर से मामले पर पूरी जानकारी मांगी है। वहीं चुनाव आयोग ने बताया कि सरदारपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक गहलोत के खिलाफ शिकायत मिली है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एफिडेविट में गलत जानकारी दी है।
इसकी विस्तृत जानकारी मांगी गई है
रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है हलांकि इसकी जांच की जाएगी। राजस्थान
में 25 नवबंर को वोट डाले जाएंगे वहीं चुनाव के नतीजे 5 दिसंबर को सामने आएगा।



