Posted by : achhiduniya 13 November 2023

बीजेपी की हमेशा से यही सोच रही है कि दो लोग आपस में लड़ें और हम वहां जाकर अपना काम करें। यही बीजेपी की नीति है। लोगों को समझना चाहिए। ईस्ट इंडिया कंपनी की फूट डालो और राज करो के बाद अब बीजेपी की भी यही सोच है। भाजपा का विचार है कि देश और प्रदेश को जाति और धर्म के आधार पर तोड़ो, पार्टियों को तोड़ो और अपना काम करो। बीजेपी के पास और क्या विचार है? शिंदे बीजेपी के विचारों के प्रचारक हैं। अजित पवार बीजेपी के विचारों के प्रचारक हैं।  असम के मुख्यमंत्री भाजपा के विचारों के प्रचारक हैं। क्या है बीजेपी का विचार? सत्ता, पैसा और अपने व्यवसायियों को अमीर बनाना और लोगों को गुलाम बनाना। आज एकनाथ शिंदे 
अवैध तरीके से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर बैठे हैं, उन्हें बिठाया गया है। उनकी औकात क्या है? यह बात उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना सांसद संजय राउत ने कही है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को तोड़ कर खत्म करना भारतीय जनता पार्टी का बहुत पुराना सपना है,लेकिन वह इसमें असफल हो रहे हैं। बहुत कोशिशें की गई और अब हमारे कुछ लोगों को सीबीआई और जांच एजेंसियों के जरिए तोड़कर नई सरकार बन गई है। संजय राउत ने कहा कि बीजेपी अपने ही लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करके विभाजन की नीति पर काम कर रही है, जो वे आमतौर पर राज्यों में करते हैं।
जो 40 लोग एकनाथ शिंदे के साथ हैं, वे शिवसेना नहीं हैं। उन्होंने मुंब्रा में एक रैली का जिक्र करते हुए कहा कि असली शिव सेना क्या है, ये उन्होंने कल मुंब्रा में देखा होगा। बता दें उद्धव ठाकरे जब मुंब्रा गए तो पूरा ठाणे और मुंब्रा सड़कों पर उतर आया। अगर आप मुख्यमंत्री नहीं होते या आपने पुलिस का इस्तेमाल नहीं किया होता, दिवाली नहीं होती तो आज उस शाखा पर हमारा कब्जा होता। दिवाली सार्वजनिक त्योहार है, थाने में आप पर दबाव होगा। पुलिस आपकी गुलाम है,अगर कल को यह पुलिस हमारा आदेश मान ले तो आप क्या करेंगे? मुंब्रा की शिवसेना शाखा को लेकर भी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। एकनाथ शिंदे की शिव सेना, शिव सेना नहीं, एक गिरोह है, चोरों की टोली है और ये बात सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है। यह तो, चल रही कानूनी लड़ाई में तय होगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -