- Back to Home »
- Crime / Sex »
- भाजपा नेता को मतदान की रील बनाना पड़ा महंगा दर्ज हुई FIR
Posted by : achhiduniya
26 November 2023
बीते 17 नवम्बर को मध्य प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुए मतदान के दिन
शाहपुर थाना क्षेत्र के देशावाड़ी निवासी भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय सह
मंत्री हरिकेश ठाकरे ने कई लोगों के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करते फोटो
की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी। इसके बाद लोगों ने इस मामले में आपत्ति
दर्ज कराई थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पीठासीन अधिकारी ने शाहपुर थाने में
भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। बैतूल में मतदान करते तस्वीरों की रील
बनाकर सोसल
मीडिया
पर वायरल करना एक भाजपा
नेता को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने भाजपा नेता पर आईटी एक्ट सहित आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने का
मामला दर्ज किया है। पीठासीन अधिकारी की शिकायत पर अब शाहपुर पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। भाजपा नेता
के इस कृत्य के पीछे मतदाताओं को भ्रमित करना था कि इलाके में भाजपा के पक्ष में
मतदान हो रहा है ताकि, लोगों को ये लगे यहां से भाजपा का उम्मीदवार जीत रहा है और वे भी अपना मत
भाजपा के पक्ष में कर दें,
क्योंकि आमतौर पर कुछ लोग जीतने वाले को ही अपना मतदान करना पसंद करते हैं।
नियम अनुसार मतदान करने के पूर्व मतदाताओं का मोबाइल जमा करना होता है। इसके बाद
ही मतदान करने के लिए मशीन के पास भेजा जाता है, लेकिन मतदान के दौरान मोबाइल पर प्रतिबंध के बावजूद लापरवाही बरती गई। यही
वजह है कि मतदाताओं ने मोबाइल अंदर ले जाकर फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल की,मतदान
नियमों के उल्लंघन पर जानकारों का मानना है कि इस तरह मोबाइल फोन अंदर ले जाने से
मतदान की गोपनीयता भंग हुई है। इसी आधार
पर गोपनीयता भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग निर्वाचन
आयोग से की गई थी। 3 दिसंबर को यहां मतों की गिनती होगी। इसके साथ ही ये साफ हो जाएगा कि किसके
सिर जीत का सेहरा सजेगा और किसे विपक्ष में बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।


