- Back to Home »
- Religion / Social »
- अयोध्या जंक्शन और हनुमानगढ़ी को 9 देशों का समय बताने वाली समर्पित की वर्ल्ड क्लॉक घड़ी...
Posted by : achhiduniya
26 December 2023
लखनऊ के एक सब्जी विक्रेता अनिल कुमार साहू ने एक पेटेंट वर्ल्ड
क्लॉक को राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपी इसकी खासियत ये है कि ये घड़ी एक साथ 9 देशों का समय बताती है। ये
अनोखी वर्ल्ड क्लॉक राम मंदिर, अयोध्या जंक्शन और हनुमानगढ़ी
मंदिर को समर्पित की गई है। इसमें एक साथ नौ देशों का समय दिखता है। वर्ल्ड क्लॉक
को राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के
अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा के अनुसार भगवान एक हैं, मूर्तियां अलग-अलग हैं। 21-22 जनवरी
को वर्तमान मूर्ति
गर्भगृह में लाई जाएगी। पुरानी मूर्ति बैठी मुद्रा में थी, नई मूर्ति खड़ी मुद्रा
में है। 4-5 साल की उम्र के आधार पर रामलला की नई मूर्ति बनी है। रामलला की
मूर्ति पर सूर्य की किरण पड़ेगी। रामलला की मूर्ति ग्राउंड लेवल से 71 इंच ऊंची है। सभी लैब
टेस्टिंग के बाद मूर्ति निर्माण के लिए तीन पत्थर चुने गए हैं। उन्होंने कहा,प्रतियोगिता के जरिये
रामलला के स्वरूप का चयन हुआ था। 22 जनवरी 2024 तक सिर्फ फेज-1 का काम पूरा होगा। फेज-1 में ग्राउंड फ्लोर, गर्भगृह, मंडप, डोम और परकोटा का काम
होगा। मंदिर का पूरा निर्माण दिसबंर 2024 तक पूरा होगा।