- Back to Home »
- Politics , State News »
- ऑपरेशन लोटस से डरी छत्तीसगढ़ सरकार नतीजों से पहले कर रही किला मजबूत....
Posted by : achhiduniya
02 December 2023
छत्तीसगढ़
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर पहुंच चुकी है। कोर कमेटी की बैठक लेकर काउंटिंग
को लेकर रणनीति बनाई गई है। कुमारी सैलजा रायपुर पहुंची इसके बाद उन्होंने
एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा अगर सरकार बनती है तो
मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एग्जिट पोल से भी
अधिक सीटें कांग्रेस को
मिलेगी,बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे पर पार्टी
नेतृत्व का फैसला अंतिम निर्णय होगा। बीजेपी ने कई राज्यों में ऑपरेशन लोटस की रणनीति
अपनाई, लेकिन छत्तीसगढ़ में यह सफल
नहीं होगा। कल सुबह मतगणना शुरू के साथ कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशी अपने
अपने विधानसभा क्षेत्र के मतगणना स्थल में रहेंगे। इसके बाद जिस प्रत्याशी की जीत
होगी। उसे प्रमाणपत्र लेना है और फिर सीधे रायपुर के लिए रवाना होना है। मिली
जानकारी के अनुसार कल रात को अधिकांश प्रत्याशी रायपुर पहुंच जाएंगे। इसके बाद 4 दिसंबर
को रायपुर के कांग्रेस भवन में बैठक हो सकती है।

.jpg)
.jpg)