- Back to Home »
- Job / Education »
- उत्तर पुस्तिका में लिखी कामसूत्र की कहानी,अपशब्द और लव स्टोरी गुजरात यूनिवर्सिटी छात्रों ने
Posted by : achhiduniya
02 December 2023
स्कूल कॉलेजों
मे परीक्षा के दौरान प्रश्नो के उत्तर न आना एक सामान्य बात होती है लेकिन उत्तर पुस्तिका
मे अश्लील शब्दों और अपने प्रिंसिपल, प्रोफेसर और मैडम के प्रति अभद्र भाषा का उपयोग करना विक्रत
मानसिकता को दर्शाता है। सूरत के वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी के बीकॉम-बीए
परीक्षा में छह छात्रों को एक भी नंबर नहीं दिए गए हैं और उस पर 500 रुपए
का जुर्माना लगाया है। दरअसल यूनिवर्सिटी
में सबसे पहले तो इन छात्रों ने सवाल के जवाब में अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया।
ये छात्र यहीं नहीं रुके इन
छात्रों में से एक ने सवाल के जवाब में नॉर्थ के
कामसूत्र की कहानी तक लिख दी। दूसरे छात्र भी कहां पीछे रहने वाले थे उसने
छात्र-छात्रा की प्रेम कहानी तक लिख डाली। अन्य बचे चार छात्रों ने तो सारी हदें
पार कर दी। उन्होंने प्रिंसिपल, प्रोफेसर और मैडम के नाम के
साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। ये बातें जब सामने आई तो यूनिवर्सिटी प्रशासन भी
चौंक गया। ऐसे सभी छह छात्रों पर यूनिवर्सिटी ने सुनवाई का ऐलान किया है।
जैसे ही
ये बात सामने आई तो छात्रों को भी अपनी गलती का अहसास हुआ। छात्रों ने अपनी गलती
मानते हुए लिखित में माफी मांगी है। यूनिवर्सिटी में ये मामला चर्चा का विषय बना
हुआ है। ऐसी हरकत करने वाले सभी छात्रों
पर 500 रुपए जुर्माना लगाया गया है। सभी छात्रों को परीक्षा में
एक भी नंबर नहीं दिए गए हैं। इन छह छात्रों को लेकर यूनिवर्सिटी ने एक सर्कुलर
जारी किया है। सर्कुलर में कहा गया है कि उत्तर पुस्तिका में अभद्र भाषा लिखने से
पता चलता है कि छात्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसलिए अब अगर कोई छात्र अभद्र
भाषा लिखता है तो उस पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया
जाएगा और मनोचिकित्सक से मानसिक फिटनेस प्रमाण पत्र लेकर प्रिंसिपल को देने को कहा
जाएगा। तभी वह अगला परीक्षा फॉर्म भर सकेगा।
.jpg)
.jpg)

.jpg)