- Back to Home »
- Religion / Social »
- अरब सागर में श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी दर्शन के लिए यात्री पनडुब्बी चलाने की तैयारी में गुजरात सरकार....
अरब सागर में श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी दर्शन के लिए यात्री पनडुब्बी चलाने की तैयारी में गुजरात सरकार....
Posted by : achhiduniya
27 December 2023
गुजरात सरकार हजारों सालों पहले समुद्र में डूबी हुई
महान नगर की यात्रा के लिए अरब सागर में एक यात्री पनडुब्बी चलाने जा रही है। इस
पनडुब्बी का वजन लगभग 35 टन होगा
और इसमें एक समय में करीब 30 लोग बैठ
सकेंगे। वहीं इसमें 2 डाइवर्स
और एक मार्गदर्शक भी होंगे। यह पनडुब्बी जन्माष्टमी या दीपावली के
आसपास शुरू होगी। यह रोमांचक यात्रा 2 से 2.5 घंटे की दर में पूरी होगी। यह पनडुब्बी समुद्र में 300 फीट तक जाएगी। गौरतलब है कि इसका किराया महंगा होगा, लेकिन
सामान्य आदमी को ध्यान में रखते हुए, गुजरात
की सरकार इसमें सब्सिडी जैसी छूटें देने का विचार कर सकती है। यह 35 टन की वजन वाली एयर कंडीशन होगी, इसमें
एक मेडिकल किट भी होगा और इसमें 30 लोग बैठ सकेंगे। इसमें दो चालक, 2 डाइवर्स, एक मार्गदर्शक साथ ही एक तकनीशियन होंगे। वहीं इसमें दो
लाइन में 24 यात्री बैठ सकेंगे। हर सीट पर एक विंडो व्यू होगा, ताकि हर कोई आसानी से 300 फीट की गहराई में समुद्र की प्राकृतिक
को देख सकेंगे। परिचालन एजेंसी यात्रीगण को फेस मास्क, ऑक्सीजन मास्क और स्कूबा ड्रेस प्रदान
करेंगें। पनडुब्बी में प्राकृतिक रोशनी के लिए
इंतजाम होगा औऱ साथ ही वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग जैसी सुविधाएं भी होंगी।
इसमें आप सीधे स्क्रीन पर आंतरिक गतिविधियों, जानवरों आदि को देख सकते हैं और रिकॉर्ड
कर सकते हैं। केंद्र सरकार देश में सांस्कृतिक और
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। अयोध्या, केदारनाथ, सोमनाथ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक और द्वारका कॉरिडोर इस
परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वहीं द्वारका की यात्रा के लिए सुबमरीन
परियोजना को द्वारका कॉरिडोर के तहत लाया जा रहा है।