Posted by : achhiduniya 02 December 2023

उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ सरकार ने अधिक से अधिक आपदा पीड़ितों को राहत कोष का लाभ दिलाने के लिए कई दुर्घटनाओं को राज्य आपदा में शामिल किया है। इनमें नौका दुर्घटना, सर्पदंश, सीवर सफाई, गैस रिसाव, बोरवेल में गिरना, मानव वन्य जीव द्वन्द, डूबना, सांड एवं नीलगाय के आघात से होने वाली मृत्यु शामिल है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्कूलों के पाठ्यक्रमों एवं उत्तर प्रदेश के शिक्षा परिषदों में आपदा प्रबंधन के विषयों को शामिल किया गया है। इसमें प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान, पुलिस अकादमी, राज्य ग्राम विकास संस्थान, सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान सहित अन्य संस्थानों में आपदा 
प्रबंधन पाठ्यक्रम शामिल हैं। सरकार ने प्रदेशवासियों को प्राकृतिक आपदा (बाढ़, सूखा, भूकंप, आकाशीय बिजली) के दौरान जल्द से जल्द राहत पहुंचाने एवं जनहानि को रोकने के लिए तीन नए राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) का गठन किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 11 आपदाओं को राज्य आपदाओं की सूची में शामिल किया गया है। इसमें नौका दुर्घटना, सर्पदंश, सीवर सफाई, गैस रिसाव, बोरवेल में गिरना, मानव वन्य जीव द्वन्द और नदी में डूबना शामिल हैं। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदाओं से बचाव व आम लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर राहत चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। राहत आयुक्त जी. एस. नवीन ने शनिवार को एक बयान में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बाढ़, अचानक आई बाढ़, मच्छर जनित बीमारियों, औद्योगिक दुर्घटनाओं, भूकंप, नाभिकीय खतरों समेत किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन तंत्र को और मजबूत बनाने के निर्देश दिये थे। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में प्रदेश में तीन नये राज्य आपदा मोचन बल का गठन किया जा रहा है। 



वहीं नये बलों के लिए 80.75 करोड़ रुपये से उपकरण एवं 9.99 करोड़ रुपये से वाहन खरीदे जा रहे हैं। राहत आयुक्त ने बताया कि मौसम संबंधी पूर्व चेतावनी तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश की सभी तहसीलों में 450 ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS), ब्लॉक स्तर पर 2 हजार ऑटोमैटिक रेन गेज (ARG) और प्रदेश के 5 प्रमुख शहरों में 5 डॉप्लर रडार की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश में आपदाओं से बचाव व आम जन को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर लगभग सात हजार राहत चौपालों का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें जनपद स्तर के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणजनों को आपदाओं से बचाव व तैयारी, आपदा के दौरान क्या करें व क्या न करें आदि के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। 
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दतिया स्ट्रांग रूम के बाहर लैपटॉप मिलने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने जताई EVM हैकिंग की आशंका।@ देशभर में 100 सप्ताेह चलेगा नशा मुक्त युवा अभियान, PM मोदी ने विकसित भारत यात्रा में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर। @ CJP प्रोटेस्ट में घुसने वाले थे आतंकी, गर्लफ्रेंड के इंस्टाग्राम से STF ने दबोचा, शुभेंदु भी थे निशाने पर।@ उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे धंसा, केरलम-कर्नाटक में बारिश से लैंडस्लाइड, जम्मू-कश्मीर में फटा बादल।@ डिजिटल नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस की नजर, रडार पर आए यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स।@ सिद्धिविनायक मंदिर से हर साल 18 करोड़ का दान होता है चोरी, राज ठाकरे के आरोपों पर आज जवाब देगा मंदीर।@ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ 3886 तीर्थयात्रियों का नया जत्था, दो दिन बाद बहाल हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे।@ भारत-चीन ने 6 साल बाद खोले बॉर्डर, उत्तराखंड और सिक्किम के रास्ते आज से कारोबार, 36 सामानों की मंजूरी।@ CAA पर बोले सुवेंदु अधिकारी नागरिकता देने का कानून है, छीनने का नहीं,300 मतुआ को दिया सर्टिफिकेट।@ अदाणी फाउंडेशन असम बाढ़ पीड़ितों के लिए चला रहा राहत अभियान, गौतम अदाणी ने CM रिलीफ फंड में डोनेट किए 11 करोड़।@ पेरू में विदेशी पर्यटकों को ले जा रहा विमाम क्रैश, पायलट समेत 13 लोगों की मौत।@ पाकिस्ताकन में तख्ताद पलट करेगी कॉकरोच पार्टी? इंस्टाोग्राम पर बढ़ते जा रहे फॉलोवर्स, घोषणा पत्र में बताए अहम मुद्दे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -