- Back to Home »
- State News »
- किले में तब्दील हुआ नागपुर विधानमंडल शीतकालीन सत्र के मत्तेनजर
Posted by : achhiduniya
05 December 2023
नागपुर में होने वाले महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन को लेकर पुलिस काफी
एक्टिव है। सुरक्षा का खास ख्याल रखने के लिए पुलिस कमिश्नर ने 4
दिसंबर
को एक बैठक की थी। पुलिस प्रमुख ने कहा कि सुरक्षा को लेकर
सशस्त्र पुलिसकर्मी रहेंगे। उन्होंने कहा
कि अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए विधान भवन के आसपास रणनीतिक रूप से पुलिसकर्मी
तैनात किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि 11,000
पुलिसकर्मी,
राज्य
रिजर्व पुलिस बल की कंपनियां, 1,000 होम गार्ड,
आतंकवाद
विरोधी इकाई फोर्स वन और 40 बम निरोधक दस्ते और
बीडीडीएस तैनात रहेंगे। महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 7
दिसंबर
से नागपुर में शुरू होकर 20
दिसंबर
को समाप्त होगा। इस दौरान सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है। नागपुर शहर में 11
हजार
से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किए जाएंगे। राज्य विधानसभा का 14
दिवसीय
शीतकालीन सत्र को लेकर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार और ज्वाइंट कमिश्नर अस्वती
दोरजे ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में रणनीति बनाने के लिए सोमवार को पुलिस
अधिकारियों की बैठक की। अधिकारी ने कहा कि राज्य विधानसभा को सुरक्षित करने के लिए
11,000 पुलिस कर्मियों में से 6,000
को
राज्य में अलग-अलग हिस्सों से बुलाया गया है।
अधिकारी ने बताया कि शहर में डीसीपी
रैंक के नौ अधिकारियों और अन्य जिलों से 10 अधिकारियों को तैनात
किया जाएगा। जबकि 50 सहायक पुलिस आयुक्त,
75 निरीक्षक
और 20 महिला निरीक्षकों को नागपुर बुलाया गया है। उन्होंने
कहा कि पुलिस जिले के बाहर से 30 बम निरोधक दस्ते को
वीआईपी लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगाया गया है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)