Posted by : achhiduniya 26 December 2023

संडे मिरर अखबार की एक खबर के मुताबिक, क्लेवरली ने 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री के आवास पर एक कार्यक्रम में महिला अतिथियों से अपनी लंबी शादी का राज बताते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था कि उनकी पत्नी ‘‘हमेशा हल्की बेहोशी की हालत में रहती है ताकि उसे कभी यह ख्याल न आए कि बाहर और भी बेहतर मर्द हैं। दरअसल,डेट रेप की घटना उस वक्त चर्चा में आई जब ब्रिटिश गृहमंत्री ने अपनी पत्नी को एक नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद  डेट रेप की घटना हो गई। डेट रेप एक नशीला पदार्थ है, जिसे जेम्स क्लेवरली ने अपनी पत्नी को पिला दिया था। हालांकि उन्होंने ऐसा मजाक में किया था। मगर उनके इस मजाक के लिए चौतरफा 
आलोचना हो रही है और उनसे इस्तीफे की मांग की जा रही है। डेट रेप एक नशीला पेय पदार्थ है जिसे पीने के बाद व्यक्ति होश में नहीं रहता है और उसे यह पता नहीं रहता है कि दवा के नशे में उसके साथ क्या हुआ है। क्लेवरली का यह बयान तब सामने आया है जब सरकार ने इस नशीले पदार्थ पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली हैजिसे क्लेवरली ने घिनौना अपराध बताया था। प्रधानमंत्री के घर पर एक कार्यक्रम में अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ देने को लेकर किए गए मजाक के बाद क्लेवरली से इस्तीफा देने की मांग की गयी है। क्लेवरली ने कहा था,हर रात अपनी पत्नी की ड्रिंक में थोड़ा-सा रोहिप्नोल (डेट रेप ड्रग) मिला दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इसे थोड़ी मात्रा में दिया जाना उतना गैरकानूनी नहीं है। 
गृह मंत्री के एक प्रवक्ता ने उनकी तरफ से माफी मांगी और इसे एक विडंबनापूर्ण मजाक बताया। इससे पहले उन्होंने घोषणा की थी कि कंजर्वेटिव सरकार की यह स्पष्ट करने के लिए कानून में संशोधन करने की योजना है कि पेय पदार्थ में ऐसी नशीली दवा मिलाना गैरकानूनी है। क्लेवरली ने यह टिप्पणी 10 डाउनिंग स्ट्रीट में एक कार्यक्रम में की थीजिसमें पत्रकारों ने राजनीतिक नेताओं, मंत्रियों और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से घुलमिलकर बातचीत की। ऐसे कार्यक्रम में बातचीत को आम तौर पर रिकॉर्ड नहीं किया जाता है,लेकिन संडे मिरर ने कहा कि उसने इस मामले पर क्लेवरली के रुख के कारण इस खबर को देने का फैसला किया। क्लेवरली (54) और उनकी पत्नी की मुलाकात कॉलेज में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। वह पहले भी महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा से निपटने को निजी प्राथमिकता बता चुके हैं। विपक्षी लेबर पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों ने इन घटिया टिप्पणियों की निंदा की है। [साभार]

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -