Posted by : achhiduniya 06 December 2023

केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक इकाई भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र' (14सी) ने अपनी राष्ट्रीय साइबर अपराध जोखिम विश्लेषण इकाई (एनसीटीएयू) के जरिए पिछले साल संगठित निवेश और कार्य आधारित अंशकालिक नौकरी (टास्क बेस्ड पार्ट टाइम जॉब) के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली 100 से अधिक वेबसाइट की पहचान की थी और उन्हें बंद किए जाने की सिफारिश की थी। बयान में कहा गया है कि इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 के तहत अपने अधिकार का इस्तेमाल कर इन वेबसाइट्स को बंद कर दिया है। केंद्र सरकार ने घर बैठे नौकरी घोटाले बढ़ने की चेतावनी जारी करते हुए बताया 
कि ये स्कैमर किस तरह से काम करते हैं। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 100 से ज्यादा वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। ये वेबसाइट्स ऑर्गनाइज्ड इनवेस्टमेंट और टास्क बेस्ड पार्ट टाइम जॉब फ्रॉड के काम में संलिप्त थीं। ये वेबसाइट्स अवैध इनवेस्टमेंट संबंधी आर्थिक अपराधों को अंजाम दे रही थीं गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक आधिकारिक बयान में कहा, यह पता चला है कि ये वेबसाइट्स विदेशों से संचालित की जा रही थीं, केंद्र ने कहा,विज्ञापन पर क्लिक करने पर, व्हॉट्सएप या टेलीग्राम का उपयोग करने वाला एक एजेंट जॉब सर्च करने वाले के साथ बातचीत शुरू करता है। 
एजेंट उसे वीडियो लाइक और सब्सक्राइब, मैप्स रेटिंग जैसे कुछ काम करने के लइए राजी करता है। काम पूरा होने पर शुरुआत में नौकरी पाने वाले को कुछ कमीशन दिया जाता है। इसके बाद दिए गए काम के बदले ज्यादा रिटर्न मिलने का लालच देते हुए ज्यादा निवेश करने को कहता है। एजेंट का विश्वास हासिल करने के बाद, जब पीड़ित बड़ी रकम जमा करता है, तो उस पैसे की सेंधमारी कर धोखाधड़ी की जाती है। वह डिजिटल एडवरटाइजमेंट, चैट मैसेंजर किराए के खातों का इस्तामल कर रहे थे। गृह मंत्रालय ने कहा,यह भी पता चला है कि बड़े पैमाने पर आर्थिक धोखाधड़ी से कमाई गई इनकम को कार्ड नेटवर्क, क्रिप्टोकरेंसी, विदेशी एटीएम निकासी और अंतरराष्ट्रीय फिनटेक कंपनियों का इस्तेमाल करके भारत से बाहर भेजा गया। साथ ही कहा गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, गृह मंत्रालय साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और लोगों को साइबर खतरे से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

केंद्र ने कहा, आपको किसी भी ज्यादा कमीशन देने वाली ऑनलाइन योजनाओं में पैसा लगाने से पहले हमेशा उसके बारे में जानना और समझना चाहिए। अगर कोई अज्ञात व्यक्ति आपसे व्हॉट्सएप या टेलीग्राम पर संपर्क करता है
, तो बिना वेरिफिकेशन के पैसे के  लेनदेन से बचने चाहिए। केंद्र ने कहाहमेशा यूपीआई ऐप में दिए दए रिसीवर के नाम को वेरिफाई करना चाहिए, अगर रिसीवर कोई रेंडम व्यक्ति है तो यह धोखाधड़ी वाला अकाउंट हो सकता है। साथ ही पैसा लेने वाले सोर्स की भी जांच हमेशा करनी चाहिए। साइबर ठगों ने किस तरह से लोगों से फ्रॉड किया, इस बारे में बात करते हुए, केंद्र ने कहा कि उन्होंने गूगल और मेटा पर घर बैठे नौकरी और घर बैठे कमाई कैसे करें जैसे कीवर्ड का उपयोग करके कई भाषाओं में लक्षित डिजिटल विज्ञापन लॉन्च किए। ठगों के निशाने पर ज्यादातर सेवानिवृत्त कर्मचारी, महिलाएं और बेरोजगार युवा हैं,  जो शॉर्टटर्म नौकरियों की तलाश में हैं। 
केंद्र ने कहा कि लोगों को अज्ञात खातों से लेनदेन करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये मनी लॉन्ड्रिंग और यहां तक ​​कि आतंक फंडिंग में शामिल हो सकते हैं, ऐसे खाते पुलिस  द्वारा ब्लॉक किए जा सकते हैं या फिर इन पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। ठगों द्वारा इस्तेमाल किए गए फोन नंबरों और सोशल मीडिया हैंडल की रिपोर्ट राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी करनी चाहिए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ झारखंड-झाड़-फूंक के बहाने UP से महिला को भगा ले गया मौलाना, गढ़वा में ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा।@ वतन के लिए जान देने वाले पंजाबियों को देशविरोधी बता रही है BJP- सीएम भगवंत मान।@ तमिलनाडु की राजनीति में एक और ट्विस्ट! विजय अभी भी नहीं दिखा पाए बहुमत, कल नहीं होगा शपथग्रहण-सूत्र।@ कालाहांडी में सिस्टम फेल-सड़क-एंबुलेंस नहीं, गर्भवती महिला को चारपाई पर ढोया,विकास की खुली पोल।@ हम हर वादे को समय से पूरा करेंगे,CM चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान।@ एक-एक घुसपैठियों को देश से निकालेंगे,बंगाल में नए CM के ऐलान के बाद अमित शाह ने बताया सरकार का रोडमैप।@ कांगड़ा में माता बज्रेश्वरी के दरबार में चढ़ा 100 ग्राम सोने का हार, पांडवों से जुड़ा है इस शक्तिपीठ का इतिहास।@ ऑपरेशन सिंदूर-जिस ड्रोन ने तोड़ी थी दुश्मन की कमर, अब उसकी 5000 की फौज तैयार कर रहा भारत।@ जानवरों के खिलाफ अपराध के 9,039 मामले, NCRB ने पहली बार पशुओं को भी अपनी रिपोर्ट में जोड़ा, 10 हजार गिरफ्तार।@ पटना में लाठीचार्ज, TRE एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।@ पाकिस्तान की तारीफ वाले वीडियो फर्जी, मेरी इमेज खराब हो रही,दिल्ली हाई कोर्ट से शशि थरूर की गुहार।@ झारखंड-गिरिडीह में बड़ा हादसा, बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, 5 की दर्दनाक मौत कई गंभीर घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -