Posted by : achhiduniya 11 January 2024

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हो रहा है। इसको लेकर अयोध्या में खासा तैयारियां चल रही हैं। जहां 108 फीट लम्बी 3160 किलो वाली अगरबत्ती वडोदरा से अयोध्या पहुंची हैं। इस अगरबत्ती को एक बड़े से ट्रक में लाया गया है। इस अगरबत्ती को बनाने में 6 महीने का समय लगा है, इसे सभी विधि विधान का पालन करके 5 लाख रुपए में तैयार किया गया है। कहा जा रहा है कि लगातार जलाने पर भी ये 21 दिनों से ज्यादा चल सकती है। साथ ही अब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 500 किलो वजनी नगाड़ा बजाया जाएगा। ये नगाड़ा अहमदाबाद से अयोध्या पहुंच चुका है। इसके कार सेवकपुरम पहुंचने पर 
रामभक्तों ने भव्य स्वागत किया। वहीं, प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन महिलाओं ने मंगल गीत गाकर नगाड़ा का स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक, 500 किलोग्राम का ये विशाल नगाड़ा अहमदाबाद में तैयार किया गया है। फिर वहां से एक विशेष रथ से अयोध्या लाया गया है। 500 किलो के इस भव्य नगाड़े में लोहे और तांबे की प्लेट का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही सोने की पर्त का भी इस्तेमाल किया गया है। ताकि नगाड़े को हजारों वर्षों की उम्र दी जा सके। बता दें कि इस नगाड़े को अहमदाबाद के डगबर समाज के लोगों ने बनाया है। यूपी के एटा के कारीगरों ने 2100 किलो का घंटा बनाया जो इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है।




घंटी उद्योग की नगरी एटा के जलेसर से ये विशाल घंटा अयोध्या पहुंच चुका है। ये घंटा अष्टधातु से बना है। इसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस घंटे की आवाज शांत माहौल में करीब 2 किमी तक सुनाई दे सकती है। वहीं, कारोबारी मनोज मित्तल ने अपने पिता विकास मित्तल की स्मृति में इस घंटे को तैयार करवाया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ₹13,300 करोड़ बैंक फ्रॉड केस बंद, संदेसरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से राहत।@ बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झड़प, कई जगह TMC- बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट।@ अयोध्या जाएगा कर्नाटक के असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों का ग्रुप, कांग्रेस आलाकमान के लिए संदेश?।@ सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता।@ ममता ने कहा था 5 लाख नौकरियां देंगी, आज 84 लाख बेरोजगारी भत्ता मांग रहे, राहुल गांधी ने TMC का वादा याद दिलाया।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हुआ उद्धाटन, PM मोदी बोले- अंबेडकर की सोच पर काम कर रही सरकार।@ मुंबई को बिजली कटौती से मिलेगा छुटकारा, अदाणी एनर्जी की 1,000 मेगावॉट HVDC पावर लाइन शुरू।@ ग्रेटर नोएडा में 600 बच्चों का भविष्य अधर में, दबंगों ने स्कूल पर जड़ दिया परमानेंट ताला।@ चतरा में डेढ करोड़ की अफीम बरामद, एक दिन पहले ही 50 लाख के मादक पदार्थ हुए थे जब्त।@ रेप और गैंगरेप की वारदातों से शर्मसार हो रहा छत्तीसगढ़, तीन साल में 9000 से ज्यादा मामले दर्ज।@ डोनाल्ड ट्रंप की नाकाबंदी फेल? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार निकले कम से कम 3 जहाज।@ बेंगलुरु में मां ने नाबालिग बेटी की हत्या की, फिर खुद कर लिया सुसाइड।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -