- Back to Home »
- State News »
- स्वाति मालीवाल को अरविंद केजरिवल भेजेंगे राज्य सभा....
Posted by : achhiduniya
06 January 2024
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को शुक्रवार
को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। स्वाति मालीवाल को राज्यसभा
सांसद सुशील कुमार गुप्ता के स्थान पर पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाया गया है।
प्रत्याशी घोषित होने के बाद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष पद से
इस्तीफा दे दिया था। 2015 में दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर सीएम
अरविंद केजरीवाल ने उन्हें नियुक्त किया था। उनके कार्यकाल में डीसीडब्ल्यू काफी
सुर्खियों में रहा। दिल्ली महिला आयोग ने महिला और बाल अधिकारों को लेकर एक्टिव
रोल प्ले किया कई मुद्दों को उठाया। स्वाति मालीवाल ने एसिड
हमले, यौन उत्पीड़न और महिला सुरक्षा सहित कई मसलों पर जोरदार
तरीके से मुद्दों को उठाती रहीं। कई मौकों पर दिल्ली पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों
द्वारा उनकी बातों को अनसुना किए जाने पर वह धरने पर भी बैठीं। अपने कार्यकाल के
दौरान उन्होंने महिलाओं के खिलाफ हिंसा का मुकाबला करने, सख्त कानूनों की वकालत करने
और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की मुहिम में जुटी रहीं। महिला हितों की सुरक्षा
को लेकर उनका कई मौकों पर दिल्ली पुलिस के साथ मनभेद रहा। कई मौकों पर वह दिल्ली
पुलिस के खिलाफ आवाज बुलंद करती भी नजर आईं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद
केजरीवाल ने दिल्ली महिला आयेगा की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया
है। उन्होंने इस्तीफे की फाइल को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के पास भेज दी है। दिल्ली
महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल सोमवार यानी 8 जनवरी को दिल्ली से
राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के समक्ष दाखिल करेंगी।