Posted by : achhiduniya 15 January 2024

500 साल के बाद प्रभु श्री राम के वापस आने यानि अयोध्या में होने वाले 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे देश ही नहीं विदेशों में भी इस भव्य आयोजन का आनंद लेने के लिए लोग उत्साहित है। वही राम के भक्तो को मुफ़्त तीर्थ यात्रा के लिए भी कई लोग प्रयास कर रहे है। ऐसे में इंदौर में भी राम नाम की एक बैंक है जहां पर अब तक 24 करोड़ से ज्यादा राम नाम बैंक में जमा किया जा चुका है। राम नाम बैंक के कर्ताधर्ता बताते हैं कि इस तरह की प्रेरणा उन्हें 2016 में मिली जब उनकी दादी राम नाम लिखा करती थी, लेकिन उनके देहांत के बाद उन्हें लगा कि अब इस काम को और आगे बढ़ना चाहिए तो ऐसे में उन्होंने बाकायदा राम नाम बैंक की शुरुआत कर दी। 
इस बैंक में अब तक 24 करोड़ से ज्यादा बार राम नाम लिखा जा चुका है और बहुत जल्द इन सभी का उपयोग को अयोध्या भेजा जाएगा। जानकारी देते हुए लक्ष्मण सोनगरा बताते हैं कि इस संबंध में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें यह सभी कॉपियां अयोध्या मंदिर परिसर में सुरक्षित जगह रखवाने का भरोसा दिया था। अब इन कॉपियों को यहां से अयोध्या भेजने की तैयारी की जा रही है। इस बैंक में कॉपी जमा करने के लिए बाकायदा एक सिस्टम बना हुआ है, जहां कोई भी व्यक्ति चाहे तो वह जाकर राम नाम लिख सकता है और जमा कर सकता है।
एक कॉपी में करीब 12000 बार राम का नाम लिखा जाता है और इस तरीके से लोग यहां आकर इन कॉपी को लिख रहे हैं और जमा कर रहे हैं। राम नाम की गूंज ऐसी है कि अब यह कॉपियां इंदौर के बाहर भी जा रही हैं। वहीं कॉपियों को ले जाया जा रहा है जहां लोग राम नाम लिख रहे हैं। बैंक के संचालकों ने कहा की 50 कॉपियां सीताराम के नाम की भरने के बाद में बैंक के द्वारा भक्ति को तीर्थ दर्शन करवाया जाता है जहां से उन्हें निशुल्क यात्रा करवाई जाती है यहां से अब तक रामेश्वरम और वैष्णो देवी सहित तमाम तीर्थ स्थलों पर यात्रियों को भेजा जा चुका है।  इसके अलावा यदि कोई चाहे तो यात्रा के स्थान पर उसके बच्चों को स्कूल की भी भरने की सुविधा दी जाती है यहां से अब तक सैकड़ों लोगों को यह फायदा दिया जा चुका है और यह सिलसिला निरंतर जारी है। राम नाम की महिमा ऐसी है कि यहां दूर-दूर से लोग आकर कॉपी लेकर जा रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश राजस्थान और महाराष्ट्र के कई लोग आकर कॉपी लेकर गए हैं जो 50 कॉपी का बंडल बनाकर जमा भी कर चुके हैं और फिर से राम नाम लिखने में व्यस्त हो गए हैं। लोगों का कहना है कि कलयुग में राम का नाम ही आधार है और इसी को अभी अपने जीवन का लक्ष्य बना चुके हैं। जब भी उन्हें फुर्सत मिलती है तो वह राम का नाम लिखने में व्यस्त हो जाते हैं। अब सभी ने अयोध्या जाकर राम मंदिर दर्शन करने की इच्छा जताई है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली के द ललित होटल में मिला घटिया डेयरी व्हाइटनर, FSSAI ने जारी किया नोटिस।@ मुंबई में राज ठाकरे उद्धव ठाकरे का संयुक्त मार्च शुरू, SIR के खिलाफ सड़कों पर उतरे। @ जंतर-मंतर प्रदर्शन-महिला पत्रकारों का आरोप- पुलिस अफसरों ने यौन उत्पीड़न किया, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच।@ हारने का डर ऐसा था कि रायबरेली से लड़े राहुल गांधी,सीटों पर खींचतान के बीच सपा सांसद ने चिढ़ाया।@ 8.5 लाख किताबें, 135 साल पुरानी लाइब्रेरी, दिल्ली के न्यू सेंट्रल विस्टा प्लान में जगह नहीं- सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई।@ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ केरल सरकार ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश।@ हरियाणा के विधायकों संग PM मोदी की डेढ़ घंटे तक मंथन, दिए कई टास्क, नजर पंजाब चुनाव पर।@ पाकिस्तान-चीन में विमानों की डील के बीच IAF की चेतावनी, बोले- हर साल 40 फाइटर जेट नहीं मिले तो कमजोर होगी वायुसेना।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन-साबरमती नदी पर 12 मंजिला ऊंचा पुल तैयार।@ तुर्किये से भारत लाया गया कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हैंडलर नवप्रीत सिंह, 355 किलो हेरोइन केस में होगी पूछताछ।@ 1.36 लाख वोटर कटे, पर आयोग ने रिकॉर्ड नहीं रखा'- इंदौर आरटीआई का बड़ा खुलासा, मामला हाईकोर्ट पहुंचा।@ AI वीडियो से इटली की महिला को फंसाया, शादी का झांसा देकर 98 हजार रुपये ठगे- गुरुग्राम से आरोपी गिरफ्तार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -