Posted by : achhiduniya 16 January 2024

संयुक्त उत्तर प्रदेश के हरिद्वार लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की टिकट पर मायावती ने चुनाव लड़ा था,जबकि कांग्रेस की तरफ से राम सिंह और जनता पार्टी से रामविलास पासवान चुनाव लड़ रहे थे। इस चुनाव में जीत कांग्रेस की हुई थी,लेकिन दूसरे स्थान पर आकर मायावती ने सबको चौंका दिया था। दरअसल,मायावती दिल्ली में IAS की तैयारी करने आई थी, लेकिन कांशीराम से मुलाकात ने उनके जीवन की दशा ही बदल दी। कांशीराम ने मायावती के तेवर देखे तो उन्हें राजनीति में आने का न्योता दे डाला। उन्होंने कहा की अगर एक बार पावर में आ गई तो कई IAS अधिकारी तुम्हारे आगे पीछे घूमते रहेंगे। मायावती सबसे ज्यादा सुर्खियों में लखनऊ गेस्ट हाउस कांड के बाद आई। 2 जून, 1995 में मुलायम से गठबंधन तोड़ने के लिए यूपी के स्टेट गेस्ट 
हाउस में बसपा की बैठक चल रही थी। तभी समाजवादी पार्टी के विधायक और समर्थकों ने मारपीट शुरू कर दी।  साथ ही बसपा के विधायकों को गाड़ियों में भरकर ले जाने लगे। मायावती के साथ भी बदसलूकी हुई।  मायावती ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। चार घंटे बाद जब कमरा खुला तो उत्तर प्रदेश की सत्ता में जबरदस्त बदलाव लाने वाली मायावती, मुलायम सिंह की विरोधी हो गई। गेस्ट हाउस कांड के बाद मायावती बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बनीं। उत्तर प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद उनका कद और बढ़ गया। वो आठ  साल की अवधि में तीन बार यूपी की सीएम बनीं,लेकिन कांशीराम की तबीयत ठीक न होने से पार्टी का सारा काम मायावती देखने लगी। साल 2006 में कांशीराम के निधन के बाद 2007 में मायावती ने अपने दमपर चुनाव लड़ा और BSP को पूर्ण बहुमत की सरकार दिलाई। हालांकि साल 2009 लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए एक बार फिर से मायावती ने सपा से हाथ मिला लिया। जिस मुलायम सिंह पर मायावती ने अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाया था, उसी मुलायम सिंह यादव के लिए वोट मांगने मैनपुरी पहुंची गई थी। 

मायावती भले ही ये कहती है कि उनको गठबंधन से कभी कोई फायदा नहीं हुआ है,लेकिन 30 साल पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव से कांशीराम ने हाथ मिलाया था। तब उत्तर प्रदेश में इनकी सरकार बनी थी। बाबरी मस्जिद के मलबे पर हुए उस चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होकर भी सत्ता से वंचित रह गई थी। मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव बने मायावती को सरकार में शामिल नहीं किया गया,लेकिन कांशीराम की खुली छूट के कारण उन्हें तब यूपी का सुपर सीएम कहा जाने लगा। मायावती ने अपने दम पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचाया था,लेकिन आज वहीं BSP जर्जर स्थिति में है। मायावती ने ऐलान किया है कि वो आनेवाले लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। उनकी पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी,लेकिन चुनाव के बाद सरकार बनाने वाली पार्टी को उचित भागीदारी के साथ समर्थन देगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -