Posted by : achhiduniya 16 February 2024

अखिलेश यादव ने जया बच्चन, रामजी लाल सुमन और आलोक रंजन को सपा से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने राज्यसभा में किसी भी मुस्लिम को प्रत्याशी न बनाए जाने पर सपा प्रमुख को चिट्ठी लिखकर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराते हुए अखिलेश यादव से पूछा, आखिर उन्होंने एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को राज्यसभा का उम्मीदवार क्यों नहीं बनाया। बरेलवी ने पत्र में अखिलेश यादव से कहा है कि अगर अखिलेश चोर दरवाजे से भाजपा को समर्थन देना चाह रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश का मुसलमान खामोश नहीं बैठेगा। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने 
कहा, 2022 के विधानसभा चुनाव में मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी को जमकर वोट दिया, जितने भी एमएलए सपा से जीतकर आए हैं, चाहे वह मुस्लिम हों या गैर मुस्लिम, ये सभी मुसलमानों के वोट से जीतकर आए हैं। ऐसे में राज्यसभा की 3 सीटों पर मुस्लिम का हक बनता है, इन सीटों पर मुसलमानों को कैंडिडेट बनाया जाए, लेकिन अखिलेश यादव ने किसी भी मुस्लिम को प्रत्याशी न बनाकर गैर मुस्लिम को कैंडिडेट बनाया। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आगे कहा कि इसका सीधा-सीधा मतलब है कि उन्हें सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए। वह सिर्फ कुर्सी के लालच में मुसलमानों के वोट का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें बेवफूक समझते हैं।
आजम खां को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आगे कहा, जो हश्र आजम खां का हुआ है, इस स्थिति के पीछे अखिलेश यादव का भी हाथ है। जब शुरुआती दौर में आजम खां पर दबिश दी गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया, तब अखिलेश यादव खामोश रहे। उनको एक बार भी तकलीफ नहीं हुई कि एक बार सीतापुर जेल में जाकर आजम खां से मिलें। उन्होंने अखिलेश यादव पर कई मुस्लिम नेताओं को साइडलाइन करने का भी आरोप लगाया। मौलाना रिजवी ने 2024 लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख के पीडीए द्वारा एनडीए के हराने के दावे पर कहा, अखिलेश यादव ने खुद ही पीडीए की हवा निकाल दी। वो बीजेपी को हराना नहीं चाहते हैं। वो नहीं चाहते हैं कि सपा, बसपा और कांग्रेस आए। बिना मुस्लिम समुदाय के पीडीए का कुछ नहीं होगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 15 हजार पत्नी को देते रहिए और खुश रहिए,सुप्रीम कोर्ट ने तलाक मांग रहे पति को दी सलाह।@ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो मई में करेंगे भारत का दौरा, टैरिफ नीतियो पर दोनों देशों में होगी बात।@ वृंदावन में बड़ा हादसा-यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 10 लोगों की मौत, कई और लापता।@ गाजियाबाद में 4 वर्षीय बच्ची के रेप-मर्डर पर SC सख्त, हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी, कमिश्नर-SSP तलब।@ गाजियाबाद में 4 वर्षीय बच्ची के रेप-मर्डर पर SC सख्त, हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी, कमिश्नर-SSP तलब।@ बंगाल में नकली मजिस्ट्रेट बनकर घूम रहे थे 7 लोग, चुनाव आयोग को पता चला तो हुआ एक्शन।@ रूस-यूक्रेन युद्ध में जबरन भर्ती भारतीयों के परिजनों की SC से गुहार, केंद्र और MEA को नोटिस जारी।@ BJP Manifesto- 6 महीने में UCC , किसानों को 9 हजार और युवाओं-महिलाओं को 3 हजार, BJP के बंगाल की जनता से बड़े वादे।@ जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, पद से हटाने के लिए चल रही महाभियोग की प्रक्रिया।@ पवन खेड़ा को 1 हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत मिली, हिमंता सरमा की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप।@ 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल गिरफ्तार, राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन।@ कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर पद पर प्रमोशन की मंजूरी, AFT ने रिटायरमेंट पर लगाई थी रोक।@ ईरान गैस संकट के बीच भारत का पावर प्लान, कोयला और थर्मल सेक्टर पर जोर।@ झारखंड में साइबर ठगी होने पर अब मिलेगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 1 महीने का अल्टीमेटम।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -