Posted by : achhiduniya 29 February 2024

महाराष्ट्र के संभाजी नगर के मदरसे में एक छात्र की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि छात्र को अर्धनग्न करके उसकी पीठ पर दूसरे छात्र पहले थूक रहे हैं और फिर पीट रहे हैं। इस तरह एक-एक करके सभी छात्रों ने पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो दिल दहला देने वाला है। इसमें दिख रहा है कि शिक्षा के नाम पर एक मदरसे में एक छात्र की बुरी तरह पिटाई और बदसलूकी की गई। मदरसे के मौलवी ने पहले सभी छात्रों से इसे पिटवाया फिर खुद भी पीटा। इतना ही नहीं पीटने से पहले सब पहले इस छात्र पर थूकते थे फिर थप्पड़ मारते थे। दरअसल, ये छात्र सूरत का रहने वाला है, जो साल भर पहले ही छत्रपति संभाजी 
नगर जिले के ग्रामीण इलाके खुलताबाद के एक जामिया बुरहानुल उलूम नाम के मदरसे में पढ़ता था। लेकिन इसी बीच एक अन्य छात्र के मोबाइल नंबर से पीड़ित लड़के के परिवार जनों को ये मोबाइल वीडियो मिला तो वो खुद सदमे में आ गए। उन्होंने मदरसे में फोन किया तो उन्होंने कहा कि चोरी की सजा दी गई है,लेकिन परिवार तुरंत औरंगाबाद पहुंचा और लड़के को साथ लेकर पुलिस थाने गया और IPC की धारा 324, 323 और नाबालिग छात्र के प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 75 और 87 के तहत FIR दर्ज करवाई। इस केस में 27 फरवरी को मौलाना सैयद उमेर अली, मौलाना हाफिज नजीर के खिलाफ ये FIR दर्ज की गई है। हैरानी की बात है कि अभी तक वीडियो स्थानीय पुलिस के पास होने के बावजूद भी कोई अरेस्ट नहीं किया गया है। परिवार ने इस मामले में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया है और कार्यवायी की मांग की है। गौरतलब है कि रविवार को इस छात्र ने मदरसे के सामने मौजूद एक घड़ी की दुकान पर 100 रुपए की ऑटोमैटिक घड़ी देखी। ये घड़ी उसे इतना पसंद आई कि दुकानदार को बिना बताए उसे लेकर चला गया। इसके बाद दुकानदार ने सीसीटीवी देखा तो छात्र की पहचान हुई। दुकानदार ने मदरसे में शिकायत की तो उसकी घड़ी तो वापस हो गई, लेकिन इस्लाम की दुहाई देकर मौलवी ने बच्चे को चोरी की सजा के तौर पर उसे सारे छात्रों से थूक-थूक कर पिटवाया और खुद भी पीटा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -