- Back to Home »
- State News »
- मराठा समुदाय आरक्षण,महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र और पिछड़ा वर्ग आयोग रिपोर्ट से दूर हो सकती है दिक्कतें
मराठा समुदाय आरक्षण,महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र और पिछड़ा वर्ग आयोग रिपोर्ट से दूर हो सकती है दिक्कतें
Posted by : achhiduniya
16 February 2024
विधानसभा
के विशेष सत्र से पहले महाराष्ट्र पिछड़ा वर्ग आयोग ने शुक्रवार को सरकार को मराठा
समुदाय में पिछड़ों को चिन्हित करने के मकसद से एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट
के जरिए मराठा समुदाय को आरक्षण दिए जाने का खाका तैयार किया जाएगा। MSBCC के अध्यक्ष न्यायमूर्ति
(सेवानिवृत्त) सुनील शुक्रे और अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास
वर्षा पर जाकर यह रिपोर्ट पेश की, जहां डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। जस्टिस
शुक्रे ने कहा कि यह देश भर में अब तक का सबसे बड़ा सर्वे है। राज्यभर में 2.25 करोड़ लोगों के लिए तीन से चार लाख
सर्वे किए जा चुके हैं। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जस्टिस शुक्रे की
अध्यक्षता
में MSBCC टीम द्वारा तैयार किए गए रिपोर्ट
की तारीफ की। 24 घंटे
युद्ध स्तर पर काम करके अधिकारियों ने इस सर्वे को तैयार किया है। एकनाथ शिंदे ने
कहा,
इस रिपोर्ट पर व्यापक चर्चा
करने के बाद इसे कैबिनेट द्वारा मंजूरी प्रदान की जाएगी। इसके बाद इसे विधानसभा के
विशेष सत्र के दौरान पेश किया जाएगा, ताकि मराठा समुदाय को आरक्षण देने
की दिशा में आगे का खाका तैयार किया जा सकें। मुख्यमंत्री ने इस बात को दोहराया कि
राज्य सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने के पक्ष में है। अगर मराठा समुदाय को
आरक्षण मिलता है, तो इससे उन्हें विधिक सुरक्षा मिलेगी।