- Back to Home »
- Discussion »
- EVM मशीन बनाने वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में BJP के लोग भी हो सकते हैं...पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव
EVM मशीन बनाने वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में BJP के लोग भी हो सकते हैं...पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव
Posted by : achhiduniya
11 February 2024
अंबिकापुर में राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़
के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने ईवीएम मशीन पर सवाल उठाया है. इस दौरान
उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन का निर्माण
हैदराबाद या बैंगलोर में होता है और इस मशीन में चिप लगाया जाता है। साथ ही इसमें
सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर होता है और इसका रिव्यू ईवीएम मशीन एचईएल कंपनी के बोर्ड ऑफ
डायरेक्टर के द्वारा किया जाता है। इसके बोर्ड में कंपनी के लोगों के साथ मनोनीत
लोग भी होते हैं, अब इन मनोनीत लोगों में
भारतीय जनता पार्टी के लोग
भी हो सकते हैं। हिलेरी क्लिंटन के चुनाव के दौरान भी
यह बात सामने आई कि रसिया ने कहीं ईवीएम को हैक तो नहीं कर लिया,अगर सबसे सुरक्षित
और विकसित देश ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ तो खोट हैं। ईवीएम को हटाने की
बात लोगों के मन में बैठती जा रही है, ये सिर्फ कांग्रेस और
भाजपा के साथ हार जीत की ही बात नहीं है। इसे त्याग देना चाहिए। सिंहदेव ने कहा कि
दुनिया में ईवीएम को त्यागा गया है तो आखिर ऐसा क्या है कि हम उसे नहीं छोड़ पा रहे
हैं? यह सोचने वाली बात है. कहने वाले कह सकते हैं कि
चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में बैलेट पेपर में भी गड़बड़ी हुई, तो आप सोच सकते हैं कि किस मानसिकता के लोग हैं और ऐसे हाल में यह
कैसे नहीं कह सकते कि ईवीएम में गड़बड़ी नहीं कर सकते।