- Back to Home »
- Politics , State News »
- 1500 कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली
Posted by : achhiduniya
21 March 2024
मध्य प्रदेश भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में विंध्य अंचल के कई कांग्रेस
कार्यकर्ता और नेता बीजेपी में शामिल हुए। सीएम मोहन यादव, प्रदेश
अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई। लोकसभा चुनाव के पहले इस दलबदल से कांग्रेस को कितना नुकसान
होगा, ये तो 4 जून को ही पता चलेगा। फिलहाल आलम ये है कि कांग्रेस लगातार बैकफुट में जा रही है। BJP न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक व पूर्व मंत्री डॉ.
नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। जिसमें नरोत्तम मिश्रा की राहुल गांधी को सलाह दी है
कि
मध्यप्रदेश में कुछ दिन तो गुजरिये। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अब तक 16 हजार राजनीतिक लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली है। इनमें पूर्व
केंद्रीय मंत्री, पूर्व
विधायक, पूर्व
सांसद, जनपद, जिला पंचायत के अध्यक्ष शामिल हैं। नरोत्तम मिश्रा ने
कहा कि होली के बाद पार्टी बूथ स्तर पर ज्वाईनिंग अभियान चलाएगी। बीजेपी के प्रदेश
मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को ही अकेले सतना, रीवा, इंदौर, शहडोल, अनुपपूर
और जबलपुर के 1500 से
कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों
और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली है। इनमें से सबसे
ज्यादा सतना जिले के वो कार्यकर्ता शामिल हैं जिनकी गिनती पूर्व नेता प्रतिपक्ष
अजय सिंह के करीबियों में होती थी।
.jpeg)
.jpeg)