Posted by : achhiduniya 21 March 2024

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ये कहना चाहते हैं कि कांग्रेस का अकाउंट फ्रीज हुआ तो यह देश का फ्रीज हुआ है। इस देश में आपने झूठ बोला, गाली दी है, देश सुन रहा है। आपको इतना अधिकार मिला है और आप कहते हैं कि लोकतंत्र नहीं है। विदेशों में जाकर कहते हैं कि हमारे यहां लोकतंत्र नहीं है और अब यहां पर भी यही कह दिया है। देश के लोग आपको वोट नहीं देते हैं तो उसमें बीजेपी क्या करे। रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार (21 मार्च) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। रविशंकर प्रसाद ने इस दौरान राहुल गांधी की ओर से चंदे पर लगाए गए आरोपों को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल 
गांधी अल्पज्ञानी हैं। उनका मार्केट डाउन है। प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी इस मामले पर माफी मांगें। कांग्रेस पार्टी के दफ्तर से अभी बहुत ज्ञान दिया गया है। आज की इस सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि हार की हताशा में उनकी तरफ से एक बहाना ढूंढा गया है। राहुल गांधी भारत के लोकतंत्र को शर्मशार न करें। जनता ने कांग्रेस को नकारा है, इसमें हम क्या करें। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल जी देश के लोकतंत्र को शर्मशार न करें। आप गाली देते हैं, देश सुन रहा है। आप कहते हैं कि यहां लोकतंत्र नही हैं।  सिंगापुर और विदेश जाते हैं तो वहा भी यही सब बोलते हैं, आज देश में भी बोला।
आपका अल्पज्ञान हमेशा समस्या पैदा करता है। आईटी में ये प्रॉविजन है कि अगर आप ड्यूज नही देंगे तो आपका अकाउंट फ्रीज हो जाता है। अब आप कितना झूठ बोलेंगे। राहुल जी आप माफी मांगिए, झूठ मत बोलिए। इस परिवार ने हेराल्ड में 5000 करोड़ रुपये की संपत्ति ले ली। रविशंकर प्रसाद यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अब भाजपा तो उनका प्रचार करेगी नहीं,जब जब राहुल गांधी बोलेंगे कांग्रेस के शेयर बाजार का भाव गिरेगा। इनकम टैक्स एक्ट पर एक सेक्शन 30A है जिसमें राजनीतिक दलों को इनकम टैक्स नहीं देगा पड़ता है। आपको हर साल बताना होता है कि 20 हजार से कितना ज़्यादा चंदा मिला है। राहुल गांधी ने टैक्स को लेकर झूठ बोला कि उन्हें पेनल्टी लगी है और उस पर कार्रवाई हुई है। 135 करोड़ टैक्स पर ब्याज जोड़ा गया है। उनकी अर्जी को हाईकोर्ट रिजेक्ट कर चुका है और अब सुप्रीम कोर्ट गए हैं जहां 1 अप्रैल को सुनवाई होगी।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -