- Back to Home »
- Crime / Sex »
- सरकरी महकमें में कर रहे थे 3,365 अवैध कर्मचारी काम...
Posted by : achhiduniya
13 March 2024
सरकरी नौकरी पाना हर किसी का सपना होता
है,वहीं मिजोरम से एक हैरत में डालने वाली खबर सामने आई है।
यहां के विभिन्न सरकारी विभागों में तीन हजार से ज्यादा फर्जी कर्मचारी काम कर रहे
हैं। ये फर्जी कर्मचारी अवैध रूप से दूसरों की जगह अपनी सेवा दे रहे हैं। खास तौर
पर ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के फर्जीवाड़े के मामले ज्यादा सामने आए हैं। मिजोरम में कम से कम 3,365 सरकारी
कर्मचारियों ने
अपनी जगह दूसरे लोगों को काम पर लगाया है। ये लोग अवैध रूप से विभिन्न विभागों में
उनकी जगह सेवा दे रहे हैं। मामले की जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गई है। बता दें कि पिछले साल
दिसंबर में सत्ता संभालने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री लालदुहोमा के नेतृत्व वाली
जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) सरकार ने स्थानापन्न कर्मचारियों
के बारे में जानकारी मांगी थी और जनवरी तक रिपोर्ट सौंपने को कहा था। अधिकारियों ने बताया कि
अब तक की जानकारी के मुताबिक, स्कूली शिक्षा विभाग में सबसे
अधिक 1,115, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में 624 और बिजली विभाग में 253 लोग मूल कर्मचारियों की
जगह काम कर रहे हैं। मिजोरम में राज्य सरकार के लगभग 50 हजार कर्मचारी हैं।

