- Back to Home »
- Crime / Sex »
- ट्रेन से 40 तौलिया, 30 चादर और 6 कंबल चुराने वाले इंजीनियर पति को पत्नी ने करवाया गिरफ्तार....
Posted by : achhiduniya
20 March 2024
रेल्वे यात्रा के दौरान यात्रियों को तौलिया, चादर और कंबल देता है, इस सुविधा का लाभ तो लोग लेते है,लेकिन
कुछ ऐसे भी लोग होते है इन्हे अपनी निजी संपत्ति समझ कर घर लेकर जाते है। कुछ यात्रियों
की यह आदत बन जाती है जिससे रेल्वे को नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सामने
आया है जिसमे महिला अपने इंजीनियर पति की यात्रा के दौरान चोरी की आदत से परेशान हो
गई। अफसाना नाम की महिला भोपाल के एक इलाके की
रहने वाली है। वो अपने पति की चोरी
की हरकतो से काफी परेशान थी। पेशे से इंजीनियर चादर और तकिए चुराकर अपने घर ले आता था। जिससे उसकी पत्नी ने परेशान होकर उसकी
शिकायत रेलवे से कर दी।
ट्रेन में सफर करने के दौरान पति को रेलवे की चादर, तकिया और टॉवल चुराने की आदत लग गई थी। भाई आदत तो आदत होती है, आसानी से कहां जाने वाली थी। आरोपी पति ने एक नहीं दो नहीं
बल्कि 40 तौलिया, 30 चादर और 6 कंबल
चुराए लिए और चोरी करने वाला शख्स कोई साधारण आदमी भी नहीं है वो एक आई टी कंपनी
में इंजीनियर है। जिसके
बाद उसकी इस आदत से परेशान होकर उसकी पत्नी ने रेलवे में उसकी शिकायत कर दी।
फिर क्या था रेलवे से अधिकारी
और कर्मचारी तुरंत इसके घर पहुंचे और सारा सामान लेकर वापस आ गए। पत्नी ने चोरी किए गए सामान की
वीडियो भी बनाई जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई। पति की पोल खोलने वाला महिला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर
सामने आया है। इसमें महिला खुद का नाम अफसाना बता रही है। उसका कहा- कमरे में एक
संदूक रखा था। इस पर हमेशा ताला लगा रहता है। ईद की सफाई के दौरान जब मैंने संदूक
खोला तो ऊपर बहुत सारे कपड़े रखे थे। जब नीचे देखा तो उसमें रेलवे की बहुत सारी
चादरें, कंबल और तौलिए मिले। इस बारे में मैंने पति अरशद से बात की।
समझाया कि चोरी करना गलत है। यह सारी चीजें वापस कर दीजिए।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)