- Back to Home »
- Crime / Sex »
- बीजेपी कार्यक्रम में बदइंतजामी से महिला की मौत,नागपुर शहर BJP इकाई बर्तन वितरण कार्यक्रम में....
Posted by : achhiduniya
09 March 2024
कोतवाली
पुलिस थाने के इंस्पेक्टर संतोष पाटिल के अनुसार रेश्मिबाग इलाके के सुरेश भट
सभागृह परिसर में ये घटना हुई है। यहां महाराष्ट्र के नागपुर शहर में भारतीय जनता
पार्टी द्वारा नागपुर शहर इकाई द्वारा सरकारी योजना से मजदूर और श्रमिकों को सामान-बर्तन बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया
गया था। कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 50 वर्षीय एक महिला की मौत की खबर है
और चार अन्य लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम मनू तुलसीराम राजपूत है। सक्करदरा पुलिस थाने के एक अधिकारी
ने बताया कि इस कार्यक्रम में श्रमिकों को बर्तन बांटे जाने थे, इसिलिए कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं
की भारी भीड़ जमा हुई थी। काफी समय तक कार्यक्रम शुरु नहीं होने से वहां भारी भीड़
जमा हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि भगदड़ में मारी
गई मृतक महिला का नाम मनु
तुलसीराम राजपूत है, जो भगदड़ के दौरान गिर गईं। इसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले
जाया गया, जहां
डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यू का प्राथमिक कारण सफोकेशन और हार्ट
फेल बताया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और
घटना की जांच शुरू कर दी गयी है। वहीं इस घटना के बाद बीजेपी के कार्यकर्ता ही सिस्टम
फेल होने की वजह से हादसा होने की बात कह रहे हैं,लेकिन महिलाएं कह रही हैं कि
हजारों की संख्या में भीड़ को संभालने की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से यह
हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम में निर्माण श्रमिकों को बर्तन बांटे
जा रहे थे और आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। पुलिस अधिकारी
ने बताया कि भगदड़ में मनु तुलसीराम राजपूत गिर गयी और उनकी मौत हो गई। चार अन्य
महिलाओं को मामूली चोटें आयी हैं।